Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Woman Gives Birth on Rear Seat of Moving HRTC Bus

हिमाचल: महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

Sat, 14 Mar 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू/नाहन (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू/नाहन (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Mar 2026 05:00 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए शुक्रवार देर शाम को बस में ले रहे एक एक गर्भवती महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। 

विज्ञापन
Himachal: Woman Gives Birth on Rear Seat of Moving HRTC Bus
मां और शिशु। - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। गर्भवती महिला मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए जा रही थी। अब जच्चा और बच्चा को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि एचआरटीसी की बस में बच्चे के जन्म का शायद यह पहला मामला है। जानकारी के अनुसार कुंहट-हरिपुरधार-रेणुकाजी-नाहन रूट पर चलने वाली निगम की बस शुक्रवार को अपने निर्धारित समय शाम सात बजे ददाहू से नाहन के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
Trending Videos

मलगांव के समीप एक गर्भवती महिला सरोज को उसका पति व सास बस में प्रसव के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए लेकर निकले। सभी बस की पिछली बड़ी सीट पर बैठ गए। जमटा से आगे दोसड़का पर गर्भवती महिला का दर्द बढ़ गया और वह चिल्लाने लगी। ऐसे में बस में बैठे पुरुष यात्री अगली सीटों पर चले गए और महिलाएं पीछे की ओर आ गईं। महिला को असहनीय पीड़ा हो रही थी। इसी दौरान उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इसके बाद बस में बैठी एक महिला ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी और चालक बस को नाहन की ओर लेकर जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनोग के समीप जच्चा व बच्चे को 108 एंबुलेंस में शिफ्ट करके मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। यहां जच्चा-बच्चा दोनों का उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत ठीक है। मेडिकल कॉलेज नाहन के गायनी विभाग के एचओडी डॉ. अमोद सिंह ने बताया कि महिला ने शाम सवा 8 बजे के करीब निगम की बस में स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है।

विज्ञापन

समय से पहले हुआ बच्चे का जन्म
सूत्रों के अनुसार महिला समय से पहले ही एडमिट होने के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रवाना हुई थी। महिला को प्रसव के लिए दिया समय अभी दूर था। एहतियातन पहले ही अस्पताल के लिए जा रहे थे। समय से पहले ही प्रसव पीड़ा लग गई। उधर, बस में बैठी सवारियों का कहना था कि महिला को पिछली सीट पर नहीं बैठना चाहिए था। महिला का यह दूसरा बच्चा बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed