तपोवन में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा सत्र, नेता प्रतिपक्ष पर पेच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के इस बार 21 विधायक ही हैं जबकि 68 सीटों वाली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के लिए 23 विधायक होना जरूरी हैं। भाजपा ने 44 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। एक माकपा का और दो निर्दलीय विधायक हैं।
नई सरकार के विधानसभा के पहले शीत सत्र के दौरान इस बार कांग्रेस पार्टी को नेता प्रतिपक्ष के दर्जे लिए सरकार की इच्छा पर रहना पड़ेगा। कांग्रेस ने मुकेश अग्निहोत्री को नेता प्रतिपक्ष चुन लिया है लेकिन सदन में नेता प्रतिपक्ष के दर्जे के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा।
इनके समर्थन की बात भी नहीं आई सामने
माकपा और निर्दलीय विधायक के समर्थन की बात भी अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में मुकेश अग्निहोत्री सदन की कार्रवाई के दौरान सरकार की इच्छा के बगैर सिर्फ कांग्रेस के विधायक दल के नेता के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी मुख्य विपक्षी दल नेता प्रतिपक्ष के लिए जरूरी सीटें नहीं जीत पाए थे। दोनों ही राज्यों की सरकारों ने कुछ समय बाद नेता प्रतिपक्ष को मान्यता देकर कैबिनेट रैंक की सुविधाएं प्रदान कर दी थीं।
ऐसे में सरकार को सदन में घेरने की रणनीति से पहले कांग्रेस को हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी हासिल करने के लिए सरकार की ओर आस भरी निगाह से देखना पड़ेगा।
विधानसभा सचिव सुंदर सिंह वर्मा ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष के लिए नियमानुसार कुल सदन की एक तिहाई सीटें होना आवश्यक है। अगर ऐसा न हो तो सत्ता पक्ष इस पर निर्णय ले सकता है।
भाजपा-कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को जिलाधीश कार्यालय हाल धर्मशाला में होगी। मुख्यमंत्री जयराम की अध्यक्षता में शाम 6 बजे होने वाली बैठक में विधानसभा अध्यक्ष पर भी चर्चा हो सकती है।
संसदीय कार्यों के मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सदन की कार्यवाही को लेकर बैठक बुलाई गई है। वहीं, कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी सोमवार शाम आठ बजे धर्मशाला में होगी। इसमें सत्ता पक्ष को घेरने की रणनीति ब
आज धर्मशाला पहुंचेगी जयराम सरकार
शीतकालीन सत्र के लिए आज सूबे की दूसरी राजधानी धर्मशाला में पहली बार जयराम सरकार पूरे लाव-लश्कर के साथ पहुंचेगी। जिला प्रशासन ने नई सरकार के आगमन के लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और सरकार के आलाधिकारियों के आवास का इंतजार पूरा कर लिया गया है। सीएम जयराम ठाकुर परिधि गृह के कमरा नंबर-306 में ठहरेंगे।
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए जिया के विद्युत बोर्ड के विश्राम गृह के कमरा नंबर-पांच में रुकेंगे। इसके अलावा विधायक डा. राजीव बिंदल के लिए लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह धर्मशाला में ठहरने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को संपर्क अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है।
कैबिनेट मंत्री के रहने की यहां होगी व्यवस्था
-सुरेश भारद्वाज शिक्षा मंत्री, लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह डाढ़, कमरा नंबर-एक।
-अनिल शर्मा, ऊर्जा मंत्री, विद्युत बोर्ड विश्राम गृह धर्मशाला कमरा नंबर-छह।
-सरवीण चौधरी, शहरी विकास मंत्री, नया सर्किट हाउस धर्मशाला, कमरा नंबर-201।
-राम लाल मार्कंडेय, कृषि मंत्री, होटल कॉनिफर कमरा नंबर-309।
-विपिन परमार, स्वास्थ्य एवं परिवार नियोजन मंत्री, नया सर्किट हाउस, धर्मशाला कमरा नंबर-303।
- वीरेंद्र कंवर, ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री, हिमुडा विश्राम गृह रक्कड़, कमरा नंबर-पांच।
-विक्रम सिंह ठाकुर, उद्योग मंत्री, नया परिधि गृह धर्मशाला, कमरा नंबर-301
-गोबिंद ठाकुर, वन व परिवहन मंत्री, फॉरेस्ट रेस्ट हाउस धर्मशाला कमरा नंबर-एक
-डा. राजीव सहजल, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, होटल कॉनिफर धर्मशा
यहां रहेगा विधायकों का आवास
होटल इनक्लोवर में जीत राम कटवाल कमरा नंबर (203), बलवीर सिंह वर्मा कमरा नंबर (204), राजेश ठाकुर कमरा नंबर (205), रीता धीमान कमरा नंबर (208), कमलेश कुमारी कमरा नंबर (301), जिया लाल कमरा नंबर (302), पवन नैय्यर कमरा नंबर (303), नरेंद्र ठाकुर कमरा नंबर (304), हीरा लाल कमरा नंबर (305), इंद्र सिंह कमरा नंबर (306) में ठहरेंगे।
होटल इंपीरियल हाइट रिजोर्ट खनियारा में जवाहर ठाकुर कमरा नंबर (302), मुलख राज प्रेमी कमरा नंबर (303), परमजीत सिंह पम्मी कमरा नंबर (304), राजेंद्र गर्ग कमरा नंबर (305), रविंद्र कुमार कमरा नंबर (306), सुभाष ठाकुर कमरा नंबर (307), सुरेंद्र शौरी कमरा नंबर (308), होशियार सिंह कमरा नंबर (203), प्रकाश राणा कमरा नंबर (204), राकेश सिंह कमरा नंबर (205) में रहेंगे।
इसके अलावा होटल धर्मशाला पैराडाइज में विक्रम सिंह जरयाल कमरा नंबर (102), विनोद कुमार कमरा नंबर (202), हंस राज कमरा नंबर (302), सुख राम चौधरी कमरा नंबर (103), किशोरी लाल कमरा नंबर (203), इंद्र सिंह कमरा नंबर (303), रमेश चंद ध्वाला कमरा नंबर (104), राकेश पठानिया कमरा नंबर (204), राकेश जम्वाल कमरा नंबर (304) में रूकेंगे। होटल कार्निका दाडनू में सुरेश कुमार कश्यप कमरा नंबर (603), अर्जुन सिंह कमरा नंबर (604), बलवीर सिंह कमरा नंबर (605), अरूण कुमार कमरा नंबर (606) में ठहरेंगे।
विपक्ष के नेताओं के लिए यहां रहेगा इंतजाम
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह विद्युत बोर्ड विश्राम गृह जिया के कमरा नंबर-पांच, विक्रमादित्य कमरा नंबर-चार में रूकेंगे। इसके अलावा होटल द एग्जोटिका में मुकेश अग्निहोत्री (विपक्ष विधायक दल नेता) कमरा नंबर (505), हर्षवर्धन चौहान कमरा नंबर (401), आईडी लखनपाल कमरा नंबर (402), जगत सिंह नेगी कमरा
नंबर (403), लखविंद्र सिंह राणा कमरा नंबर (404), सुखविंद्र सिंह सुक्खू कमरा नंबर (405), विनय कुमार कमरा नंबर (501), अनिरूद्ध सिंह कमरा नंबर (502), मोहन लाल ब्राक्टा कमरा नंबर (503), राजेंद्र राणा कमरा नंबर (504), धनीराम शांडिल्य कमरा नंबर
(101), सुरेंद्र सिंह ठाकुर कमरा नंबर (102), सतपाल सिंह रायजादा कमरा नंबर (103), रामलाल ठाकुर कमरा नंबर (104), नंदलाल कमरा नंबर (202), सुजान सिंह पठानिया कमरा नंबर (105), आशा कुमारी कमरा नंबर (201) में ठहरेंगी। होटल पोंग व्यू में आशीष बुटेल कमरा नंबर (603) में रूकेंगे।
उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार ने कहा कि शीतकालीन सत्र के लिए सीएम, मंत्रियों व प्रदेश सरकार के आलाधिकारियों के लिए आवास की व्यवस्था सहित सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।