{"_id":"5da474e98ebc3e93a553ec6f","slug":"himachal-will-get-big-responsibility-in-bcci-arun-dhumal-will-become-treasurer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई में हिमाचल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, अरुण का कोषाध्यक्ष बनना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीसीआई में हिमाचल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, अरुण का कोषाध्यक्ष बनना तय
Mon, 14 Oct 2019 06:46 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 14 Oct 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
अरुण धूमल
- फोटो : अमर उजाला
बीसीसीआई में हिमाचल को बड़ा ओहदा मिलना तय हो गया है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) अध्यक्ष अरुण धूमल का दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का कोषाध्यक्ष चुना जाना तय है।
विज्ञापन
चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन बोर्ड के इस अहम पद के लिए अरुण धूमल ने नामांकन भरा है। इस पद के लिए दूसरा कोई नामांकन नहीं भरा गया है। ऐसे में अरुण धूमल का बीसीसीआई कोषाध्यक्ष बनना तय है।
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर के बाद उनके छोटे भाई अरुण हिमाचल की ओर से बीसीसीआई में दूसरे ऐसे पदाधिकारी होंगे, जिन्हें इतनी बड़ी जिम्मेवारी मिलने वाली है। केंद्र में अनुराग ठाकुर का मंत्री होना और बीसीसीआई में उनकी पुरानी पैठ ने भी अरुण को इस पद तक पहुंचाया है।
विज्ञापन
हालांकि, बीसीसीआई के चुनाव 23 अक्तूबर को होने हैं, लेकिन अधिकतर पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। इसमें अरुण धूमल भी शामिल हैं।
इधर, आईसीए (इंडियन क्रिकेट एसोसिएशन) की एपेक्स कमेटी में हिमाचल के बरजिंदर सिंह को स्थान मिला है। इन्हें एचपीसीए की ओर से ही चुनकर भेजा गया है। ये ऊना के रहने वाले हैं।