{"_id":"644baf4dbe1004cec1008355","slug":"himachal-weather-yellow-alert-of-heavy-rain-hail-and-thunderstorm-for-two-days-in-state-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, 2 मई तक खराब रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट, 2 मई तक खराब रहेगा मौसम
Fri, 28 Apr 2023 11:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:04 PM IST
सार
प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी व अन्य भागों में बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहा। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में कुछ देर बादल झमाझम बरसे। ऊना में धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नेशनल हाईवे 305 आनी-कुल्लू पर छह घंटे यातायात ठप रहा। गुरुवार रात करीब 3:00 बजे घियागी और सोझा के बीच अछरू देवता मंदिर के पास हाईवे पर विशालकाय पेड़ के साथ चट्टानें और मलबा गिर गया। लोगों को सुबह 9:00 बजे तक हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
फंसे हुए वाहनों में आनी से कुल्लू आ रही निगम की एक बस भी थी। किन्नौर में काफनू-यांगपा सड़क में भूस्खलन होने से दो पंचायतों का संपर्क कट गया है। भूस्खलन से सड़क का डंगा ढह गया। तांगलिंग गांव में भूस्खलन से सेब बगीचों को नुकसान हुआ है। हरिपुरधार क्षेत्र में शुक्रवार शाम चार बजे के बाद भारी ओलावृष्टि हुई। राजधानी शिमला में दोपहर ढाई बजे तक मौसम साफ रहा। करीब एक घंटा शहर में बादल बरसे। शाम को फिर मौसम साफ हो गया। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली।
विज्ञापन
चार दिनों तक मौसम रहेगा खराब
प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 2 मई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। 1 और 2 मई को प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश, अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 9.9, भुंतर 7.3, कल्पा 2.6, धर्मशाला 8.2, ऊना 14.6, नाहन 19.1, केलांग माइनस -0.6, पालमपुर 12.5, सोलन 10.4, मनाली 6.0, कांगड़ा 13.5, मंडी 10.6, बिलासपुर 16.0, हमीरपुर 11.7, चंबा 11.5, डलहौजी 11.5, जुब्बड़हट्टी 13.2, कुफरी 8.9, कुकुमसेरी 2.3, नारकंडा 4.1, भरमौर 6.0, रिकांगपिओ 5.0, धौलाकुआं 16.2, बरठीं 13.7, मशोबरा 10.6, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 6.0 और देहरागोपीपुर में 20.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 36.0
बिलासपुर 33.0
हमीरपुर 32.7
मंडी 30.8
कांगड़ा 30.2
नाहन 29.3
चंबा 28.6
सोलन 27.5
धर्मशाला 27.2
शिमला 22.0