फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Weather Yellow alert for rain in Himachal even on Independence Day

Himachal Weather: स्वतंत्रता दिवस पर भी हिमाचल में बारिश का येलो अलर्ट, जानें कब तक प्रदेश में खराब रहेगा मौसम

Wed, 14 Aug 2024 07:22 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 14 Aug 2024 07:22 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी बारिश का येलो अलर्ट है। प्रदेश में 18 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Weather Yellow alert for rain in Himachal even on Independence Day
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला बिलासपुर की कुमझवाड़ पंचायत के पलेला गांव में तीन मंजिला कच्चा मकान ढहने से मलबे में बुजुर्ग दंपती दब गया। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत मलबे से निकालकर जिला अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया। इसके अलावा मकान की धरातल मंजिल में बांधी गई सात बकरियां मलबे में दब कर मर गईं। उधर, कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी-पंडोह के बीच चार मील के पास सुबह 7:30 बजे चलती ऑल्टो कार पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से कार सवार चाची और भतीजा जख्मी हो गए। दोनों अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

विज्ञापन


मंडी की लडभड़ोल की दलेड़ पंचायत के नागण में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर परिवार को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। शिमला-परवाणू फोरलेन पर कई जगह पत्थर गिरने का सिलसिला जारी है। कुछ जगह नेशनल हाईवे वनवे भी हुआ है। नाहन-शिलाई एनएच भी भूस्खलन से प्रभावित है। सिरमौर जिला के कुछ क्षेत्रों में वीरवार को बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गई है। वीरवार को भी प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार रात को धर्मशाला, कांगड़ा, नारकंडा, सुजानपुर, पालमपुर और रामपुर में बादल बरसे। 18 अगस्त तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में सुबह के समय धूप खिली। दोपहर को बूंदाबांदी हुई। शाम को शहर में धुंध छा गई। प्रदेश में 75 सड़कें, 19 बिजली ट्रांसफार्मर और 105 पेयजल योजनाएं ठप हैं।
विज्ञापन


उधर, जिला बिलासपुर के पलेला गांव के तोता राम और उनकी पत्नी बर्फी देवी मंगलवार रात को अपने कच्चे मकान की तीसरी मंजिल स्थित रसोई में मौजूद थे। इसी दौरान मकान अंदर से भरभरा कर ढह गया। जोरदार आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबे में दबे पति-पत्नी को निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, मंगलवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, कल्पा में 15.6, धर्मशाला में 20.5, ऊना में 24.0, नाहन में 23.7, सोलन में 22.5, मनाली में 19.2, कांगड़ा में 22.4, मंडी में 24.1, बिलासपुर में 25.3, हमीरपुर में 25.0 और चंबा में 25.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
बिलासपुर 33.0
ऊना 32.8
चंबा 32.2
कांगड़ा  31.7
हमीरपुर 31.0
मंडी 30.7
सोलन 28.1
नाहन 26.9
धर्मशाला 26.0
शिमला 22.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed