फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather will remain bad for three days, possibility of rain and snowfall

Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की संभावना

Fri, 17 Feb 2023 06:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Feb 2023 06:59 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। 19 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। शुक्रवार शाम तक हिमाचल प्रदेश में 136 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 

विज्ञापन
Himachal Weather will remain bad for three days, possibility of rain and snowfall
अटल टनल के पास हुआ हिमस्खलन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मनाली-लेह नेशनल हाईवे-3 पर अटल टनल रोहतांग से कुछ किलोमीटर पीछे स्नो गैलरी में शुक्रवार दोपहर को हिमस्खलन हुआ। इससे हाईवे करीब 45 मिनट तक अवरुद्ध रहा। गनीमत रही कि हिमस्खलन की घटना के दौरान सड़क पर कोई वाहन नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मशीनरी लगाकर हाईवे को यातायात के लिए बहाल कर दिया है। बीते दिन भी सोलंगनाला के पास हिमखंड गिरने से मनाली-लेह मार्ग आधा घंटा बंद रहा था। उधर, हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। 19 से 21 फरवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। शुक्रवार शाम तक हिमाचल प्रदेश में 136 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 11 बिजली ट्रांसफार्मर और नौ पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 28.8, मंडी में 27.0, सुंदरनगर में 26.0, भुंतर में 26.5, सोलन में 26.4, हमीरपुर में 25.3, कांगड़ा में 24.9, नाहन में 24.7, चंबा में 24.4, धर्मशाला में 23.5, शिमला में 21.1, मनाली में 18.4, कल्पा में 16.8 और केलांग में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 19 से 21 फरवरी तक किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 21 फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, शुक्रवार शाम तक जिला लाहौल-स्पीति में 125, चंबा में छह, कुल्लू-कांगड़ा में दो-दो और किन्नौर में एक सड़क बंद है। चंबा में सात, कुल्लू में दो और किन्नौर-लाहौल-स्पीति में एक-एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप है। लाहौल-स्पीति में छह और चंबा में तीन पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग             - 2.0
कुकुमसेरी         - 0.7
कल्पा               3.9
मनाली             6.2
सोलन             7.4
धर्मशाला          8.2
मंडी              8.6
ऊना              9.6
हमीरपुर         9.9
बिलासपुर     10.0
शिमला         11.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed