{"_id":"6470c447fde893cb2a08e79a","slug":"himachal-weather-will-remain-bad-for-four-days-in-many-parts-yellow-alert-for-thunderstorm-also-issued-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में चार दिन खराब रहेगा मौसम, अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में चार दिन खराब रहेगा मौसम, अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी
Fri, 26 May 2023 08:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 May 2023 08:08 PM IST
सार
प्रदेश के कई भागों में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। इस दौरान एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
हिमाचल में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में चार दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में 30 मई तक बारिश जारी रहने की संभावना है। ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश के कई क्षेत्रों में शनिवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 32.2, बिलासपुर 31.0, मंडी 30.9, चंबा 30.6, कांगड़ा 30.5, हमीरपुर 30.3, नाहन 28.1, सोलन 27.5, धर्मशाला 27.0, शिमला 22.2, कल्पा 17.5 और केलांग में 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन