{"_id":"624da796f448381c535de5e6","slug":"himachal-weather-update-yellow-alert-for-heat-wave-in-plains-of-himachal-till-april-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल के मैदानी भागों में 10 अप्रैल तक लू चलने का येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल के मैदानी भागों में 10 अप्रैल तक लू चलने का येलो अलर्ट
Wed, 06 Apr 2022 08:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Apr 2022 08:15 PM IST
सार
प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 10 अप्रैल तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 38.9 पहुंचा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 10 अप्रैल तक लू चलने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 38.9, बिलासपुर में 37.5, हमीरपुर में 35.0, कांगड़ा में 34.5, सुंदरनगर में 34.4, नाहन में 34.0, धर्मशाला में 33.2, भुंतर में 32.8, चंबा में 32.6, सोलन में 32.0, शिमला में 25.1, कल्पा में 23.6, डलहौजी में 21.9 और केलांग में 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
उधर, मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 20.9, धर्मशाला में 17.2, डलहौजी में 15.8, कांगड़ा में 15.6, शिमला में 15.0, ऊना में 14.6, बिलासपुर में 14.5, मंडी में 12.9, हमीरपुर में 11.6, सोलन में 11.0, मनाली में 8.2, कल्पा में 6.1 और केलांग में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन