फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: weather will clear till 26 November in State

Himachal Weather: 26 नवंबर तक मौसम साफ, वीकेंड पर भी सैलानियों से शिमला गुलजार

Sun, 20 Nov 2022 09:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 20 Nov 2022 09:11 PM IST
सार

रविवार को रिज मैदान पर सैलानियों ने घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। बड़ी संख्या में पर्यटक खरीदारी के लिए लक्कड़ बाजार पहुंचे।

विज्ञापन
Himachal Weather update: weather will clear till 26 November in State
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। रविवार को केलांग में न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि ऊना में उच्चतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और उच्चतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं देखा गया है।

विज्ञापन


वहीं शिमला में सैलानियों की आमद बढ़ने के बाद वीकेंड पर रविवार को भी शिमला सैलानियों से गुलजार रहा। शनिवार के बाद रविवार को भी शहर के एतिहासिक रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की भारी भीड़ रही। वीकेंड पर बीते दो दिन में सर्कुलर रोड से मालरोड पहुंचने के लिए करीब 21,000 लोगों ने पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


विंटर टूरिस्ट की शुरूआत के साथ ही शहर में होटलों के कमरों की बुकिंग में तेजी आई है, वहीं साइट सीन के लिए टैक्सियों की बुकिंग से टैक्सी कारोबार ने भी रफ्तार पकड़ी है। रविवार को रिज मैदान पर सैलानियों ने घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। बड़ी संख्या में पर्यटक खरीदारी के लिए लक्कड़ बाजार पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


माल रोड पर देर शाम तक सैलानियों की चहल पहल रही। मिडल बाजार के ढाबों में पर्यटकों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया तो लोअर बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी करने भी पहुंचे। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर सैलानियों की संख्या बढ़ी है। अब शहर में बर्फबारी का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed