{"_id":"6575b6da07e4d0fb0a0cda73","slug":"himachal-weather-update-two-day-rain-and-snowfall-forecast-by-imd-shimla-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: शिमला समेत आठ जिलो में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: शिमला समेत आठ जिलो में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार
Sun, 10 Dec 2023 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Dec 2023 06:33 PM IST
सार
14 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 12 और 13 दिसंबर को कुछ जगह बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। 12 और 13 दिसंबर को कुछ जगह बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम बदलने की संभावना है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूप खिली रहेगी। 14 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 25.2, कांगड़ा-सुंदरनगर में 23.0, चंबा में 23.3, सोलन में 22.7, भुंतर में 21.5, नाहन 21.1, धर्मशाला में 21.0, मंडी में 18.8, शिमला में 15.7, डलहौजी में 13.2, मनाली में 12.9, कल्पा में 12.1 और केलांग में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
उधर, शनिवार रात को समदो में न्यूनतम तापमान माइनस 4.6, कल्पा में माइनस 1.8, मनाली में 0.2, भुंतर में 0.5, सुंदरनगर में 1.1, मंडी में 2.0, सोलन में 2.4, नारकंडा में 1.2, चंबा में 3.5, ऊना में 4.4, कांगड़ा में 5.6, शिमला में 6.1 और धर्मशाला में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन