फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update today 07 april, Heat wave alert in plains, temperature reaches 40 degrees in Una

हिमाचल: प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ, मैदानी भागों में लू चलने का अलर्ट, ऊना में 40 डिग्री पहुंचा पारा

Thu, 07 Apr 2022 05:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Apr 2022 05:31 PM IST
सार

प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस सीजन में सबसे ज्यादा है। 

विज्ञापन
himachal weather update today 07 april, Heat wave alert in plains, temperature reaches 40 degrees in Una
गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 11 अप्रैल तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं, इस दौरान मैदानी कुछ भागों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी भागों में मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह इस सीजन में सबसे ज्यादा है। लोगों का दिन के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।  बिलासपुर में 36.5, हमीरपुर 35.6, कांगड़ा  35.1, सुंदरनगर 35.6, नाहन 34.0, धर्मशाला 33, भुंतर 33.2, चंबा 32.6, सोलन 33.0, शिमला 25.6, कल्पा 22.5, डलहौजी 23.5 और केलांग में 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
उधर, नाहन में न्यूनतम तापमान 21.7, धर्मशाला 17.2, डलहौजी 16.9, कांगड़ा 16.7, शिमला 15.7, ऊना 16.0, बिलासपुर  16.0, मंडी 13.9, हमीरपुर 13.4, सोलन 13.0, मनाली 9.0, कल्पा 6.5 ,केलांग 3.3 और कुफरी में 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 21 अप्रैल तक सामान्य से कम बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed