फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: thunderstorm alert for three days, hundreds of houses collapsed so far in monsoon sea

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में 18 सितंबर तक मौसम खराब, मानसून में अब तक 2611 घर ढहे

Tue, 12 Sep 2023 07:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 12 Sep 2023 07:23 PM IST
सार

इस मानसून सीजन में 24 जून से 12 सितंबर तक राज्य में 2611 घर पूरी तरह ढह हो गए हैं। 11010 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather update: thunderstorm alert for three days, hundreds of houses collapsed so far in monsoon sea
हिमाचल का मौसम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में 18 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में मानसून फिलहाल कमजोर बना हुआ है।13 सितंबर को कुछ भागों में अंधड़ चलने व बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


वहीं, बीते 24 घंटों के दौरान नाहन में  49.1, सरहाली खड्डा बिलासपुर 33.4 व बिलासपुर केवीके में  23.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उधर, जगह-जगह भूस्खलन से चलते राज्य में अभी भी 60 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। मंगलवार सुबह 10:00 बजे तक 27 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित थे। वहीं, मंगलवार को राजधानी शिमला व आसपास भागों में धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। 
विज्ञापन


इस मानसून सीजन में अब तक 11010 घरों को आंशिक नुकसान
इस मानसून सीजन में 24 जून से 12 सितंबर तक 428 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इनमें से 158 की सड़कों हादसों में मौत हो गई। कुल 427 घायल हुए हैं। राज्य में 2611 घर पूरी तरह ढह हो गए हैं। 11010 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अतिरिक्त 318 दुकानों व 5897 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 8679.70 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 165 और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.4, सुंदरनगर 22.5, भुंतर 21.9, कल्पा 12.6, धर्मशाला 20.2, ऊना 23.2, नाहन 23.1, केलांग 11.3, पालमपुर 18.5, सोलन 20.7, मनाली 17.4, कांगड़ा 22.6, मंडी 22.3, बिलासपुर 25.2, चंबा 23.1, डलहौजी 13.2, जुब्बड़हट्टी 20.0, कुफरी 15.3, कुकुमसेरी 11.7, नारकंडा 13.6, रिकांगपिओ 16.7, धौलाकुआं 26.0, बरठीं 24.0, मशोबरा 16.8, पांवटा साहिब 26.0, सराहन 17.0 और देहरा गोपीपुर में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


अधिकतम तापमान
डलहौजी में अधिकतम तापमान 23.3, चंबा 33.3, केलांग 27.0, धर्मशाला 28.0, कांगड़ा 33.0, सेऊबाग 31.2,  भुंतर 34.0, मंडी 32.6, सुंदरनगर 33.3,  कल्पा 26.0, बिलासपुर 34.7, शिमला 24.8, रिकांगपिओ 30.7, सोलन 28.7 और धौलाकुआं में  33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed