फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Temperature rises due to sunshine, know how the weather will be till February 19

हिमाचल: कुल्लू और लाहौल की चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, जानें 19 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम

Tue, 15 Feb 2022 08:56 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Feb 2022 08:56 PM IST
सार

17 फरवरी की रात से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार जताए हैं। प्रदेश में बुधवार और गरुवार को मौसम साफ रहेगा। मध्य और उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 18 और 19 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 

विज्ञापन
himachal weather update: Temperature rises due to sunshine, know how the weather will be till February 19
मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ की चादर। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू सहित लाहौल-स्पीति की चोटियों पर मंगलवार दोपहर बाद बर्फ के फाहे गिरे हैं। जिससे घाटी के तापमान में गिरावट आई है। हालांकि सोलंगनाला से मनाली ओर पांगी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रही। रोहतांग दर्रा के साथ कुंजुम दर्रा, बारालाचा दर्रा, सेवन सिस्टर पीक, हनुमान टिब्बा, मकवरे और शिकवरे चोटियों में भी फाहे गिरे हैं।  कुल्लू-मनाली सैर सपाटे को पहुंच रहे सैलानियों ने बर्फ में जमकर मस्ती की। सोलंगनाला, फातरू, अंजनी महादेव के अलावा सोझा में सुबह से शाम तक पर्यटकों का तांता लगा रहा। हालांकि इन दिनों सैलानियों की भीड़ में कमी आई है। उधर, लाहौल घाटी में पिछले दिनों हुई बर्फबारी से ग्रामीण इलाकों का जनजीवन अभी पूरी तरह से पटरी पर नहीं आया है। सासे मनाली में जलोडी दर्रा से लेकर लाहौल-स्पीति, पांगी, किलाड़ के अलावा मनाली-लेह, अटल टनल के साउथ व नोर्थ पोर्टल, तांदी सहित कई इलाकों में हिमखंड का खतरा बना हुआ है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला के ऊंचाई वाले खासकर जलोड़ी दर्रा तथा सोलंगनाला से लेकर अटल टनल रोहतांग तक बर्फ जमी है। जहां हिमखंड का खतरा है। ऐसे में सैलानी सतर्क रहें। 

विज्ञापन



17 फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार
वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 17 फरवरी की रात से हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार जताए हैं। प्रदेश में बुधवार और गरुवार को मौसम साफ रहेगा। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में कुछ स्थानों पर 18 और 19 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 19 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में मंगलवार शाम तक 97 सड़कें और 19 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। लाहौल-स्पीति जिले में 84, कुल्लू में 4, शिमला-मंडी में 3-3, चंबा में 2 और सोलन में एक सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति जिला में 15 और चंबा में 4 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित चल रही हैं। मंगलवार को राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से ठंडक में कमी दर्ज हुई है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 25.2, बिलासपुर में 22.5, कांगड़ा में 21.8, सुंदरनगर में 21.3, हमीरपुर में 21.0, भुंतर में 20.5, धर्मशाला में 20.2, सोलन-चंबा में 20.0, नाहन में 19.7, शिमला में 13.5, कल्पा में 9.7, डलहौजी में 8.0, कुफरी में 7.1 और केलांग में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, सोमवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 8.4, कल्पा में माइनस 2.4, कुफरी में 0.8, मनाली-सोलन में 1.4, डलहौजी में 3.2, शिमला में 3.8 और धर्मशाला में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed