फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update, Snowfall on the high peaks of Kinnaur, drizzle in Shimla

Himachal Weather: किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी, शिमला में बूंदाबांदी

Sat, 17 Sep 2022 09:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/सांगला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/सांगला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Sep 2022 09:20 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी बारिश के आसार जताए हैं। 21 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 24 सड़कों पर शनिवार शाम तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। 

विज्ञापन
Himachal Weather update, Snowfall on the high peaks of Kinnaur, drizzle in Shimla
किन्नौर की चोटियों पर बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों पर शनिवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। जिले के कई क्षेत्रों में दिन भर रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। राजधानी शिमला में शनिवार को बादल छाए रहे। शाम 5:00 बजे शहर में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी बारिश के आसार जताए हैं। 21 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में 24 सड़कों पर शनिवार शाम तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। जिला कांगड़ा में 13, कुल्लू में सात, चंबा में तीन और सोलन में एक सड़क बंद है। किन्नौर जिले में बीते दो दिनों से मौसम खराब है।

विज्ञापन


शनिवार को जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के सामने किन्नर कैलाश, झोरखंडन, भावावैली की ऊंची पहाड़ियां, सांगला कंडा, छितकुल की थोला पहाड़ियां, नाको का रियोपुरगिल सहित पूह के ऊंचे पहाड़ हल्के सफेद हो गए हैं। जिले में इन दिनों नकदी फसल सेब सीजन चरम पर है। बागवानों को चिंता सताने लगी है कि बर्फबारी कहीं उनकी फसल को प्रभावित ना कर दे। शनिवार को प्रदेश के मैदानी जिलों में धूप खिली रही। ऊना में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed