फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal weather update: Snowfall on high peaks including Rohtang Pass, long traffic jam on the Atal Tunnel

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, अटल टनल में लगा ढ़ाई किमी लंबा जाम

Fri, 17 Mar 2023 08:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/रोहतांग/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/रोहतांग/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Mar 2023 08:24 PM IST
सार

 प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। लगातार खराब मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी से अटल टनल पर कई किलोमीटर लंबा जाम भी लगा।

विज्ञापन
Himachal weather update: Snowfall on high peaks including Rohtang Pass,  long traffic jam on the Atal Tunnel
बर्फबारी के बीच अटल टनल में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा है। प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। लगातार खराब मौसम के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बर्फबारी से अटल टनल पर कई किलोमीटर लंबा जाम भी लगा। जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा सहित ऊंची चोटियों में बर्फबारी हुई। अटल टनल के दोनों छोरों पर भी दोपहर बाद बर्फबारी दर्ज की गई। लाहौल के तिंदी में हरोली के पास भूस्खलन होने से पांगी मार्ग बंद हो गया है। वहीं मनाली से अटल टनल रोहतांग होकर सिस्सू की ओर करीब 1907 वाहनों की आवाजाही हुई। इस दौरान अटल टनल के उत्तरी व दक्षिणी छोर में हल्की बर्फबारी होने से सड़कों पर फिसलन होने से वाहनों को वापस भेजा गया। इसी बीच, करीब 150 से अधिक वाहन दक्षिणी छोर पर फिसलन होने के कारण अटल टनल के भीतर ही फंस गए और टनल के भीतर लगभग 2.5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति पुलिस और अटल टनल रोहतांग की सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी वाहनों को सुरक्षित निकालकर मनाली की ओर रवाना किया। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने कहा कि जिले में आने वाले दिनों में भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में मनाली-केलांग मार्ग की अनावश्यक यात्रा करने से आम लोग व सैलानी परहेज करें। इधर, राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कांगड़ा, चंबा, मंडी, हमीरपुर और सोलन जिलों में दिन में बारिश दर्ज की गई। मंडी के जोगिंद्रनगर में बारिश के कारण एक ट्रक के धंस जाने से शिमला रूट पर यातायात भी कुछ देर के लिए बाधित रहा। हालांकि, सिरमौर, बिलासपुर और ऊना जिलों में बारिश नहीं हुई। जिला कांगड़ा में बारिश ने मैदानी इलाकों में सूखे की मार झेल रही फसलों को संजीवनी प्रदान की है। जिला में वीरवार देररात से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था। शुक्रवार को भी दिनभर रिमझिम बारिश का दौर जारी रहने से तापमान में गिरावट आ गई है। बारिश के चलते इंद्रूनाग साइट में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां न होने से पर्यटकों को मायूसी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed