Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: snowfall in rohtang koksar sissu rain forecast from 7 January 2023

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा और कोकसर में बर्फबारी, सिस्सू में गिरे फाहे, सात से बारिश-बर्फबारी के आसार

Tue, 03 Jan 2023 08:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 03 Jan 2023 08:31 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह जनवरी तक हिमाचल में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। सात जनवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन
himachal weather update: snowfall in rohtang koksar sissu rain forecast from 7 January 2023
लाहौल में हुई ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है। सोमवार रात को रोहतांग दर्रा और कोकसर में ताजा बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग के पास सिस्सू में भी बर्फ के फाहे गिरे। मैदानी जिलों में धुंध छाए रहने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह जनवरी तक हिमाचल में मौसम साफ बना रहने की संभावना जताई है। सात जनवरी से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

विज्ञापन


राजधानी शिमला में मंगलवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी व सोलन के कई क्षेत्रों में मंगलवार सुबह 11:00 बजे तक धुंध छाई रही। दोपहर बाद करीब 4:00 बजे से फिर धुंध छा गई। इन क्षेत्रों में धुंध पड़ने से वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित चल रही है। उधर, सोमवार रात को रोहतांग दर्रा के साथ कुंजुम पास, बारालाचा पास, शिंकुला दर्रा में बर्फबारी हुई।
विज्ञापन


सीबी रेंज की पहाड़ियों के साथ शिगरी और घेपन पीक पर भी बर्फबारी हुई। लाहौल घाटी के कोकसर में छह से आठ सेंटीमीटर तक बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। मंगलवार को अटल टनल रोहतांग होकर कई वाहन गुजरे। मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 20.0, ऊना में 18.8, भुंतर-मंडी मेें 18.2, सुंदरनगर में 17.7, कांगड़ा में 17.5, धर्मशाला-सोलन में 17.0, हमीरपुर में 16.9, चंबा में 16.8, नाहन में 16.3, शिमला में 10.5, मनाली में 10.0, कल्पा में 7.8, डलहौजी में 6.3 और केलांग में 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलन में भूकंप के झटके, जानमाल का नुकसान नहीं
सोलन जिले में मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे भूकंप के झटके लगे। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 2.7 रही। भूकंप का केंद्र नालागढ़-स्वारघाट मार्ग पर सिहल गांव रहा। आपदा प्रबंधन के निरीक्षक जगपाल सिंह ने बताया कि भूकंप के झटकों की तीव्रता सामान्य थी। किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। संवाद

क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान
केलांग                  - 8.2
कुकुमसेरी            - 7.7
कल्पा                 - 3.5
नारकंडा                - 2.3
कुफरी                - 0.3
मनाली                - 0.2
सोलन                   0.3
ऊना                    0.7
हमीरपुर               1.8
शिमला                 2.2
धर्मशाला               5.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed