{"_id":"6460e50d7cccfa07a50bc285","slug":"himachal-weather-update-snowfall-in-pangi-thunderstorm-in-shimla-una-recorded-40-degree-celsius-temperature-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: पांगी में बर्फबारी, शिमला में अंधड़ और ऊना में 40 डिग्री पार हुआ अधिकतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: पांगी में बर्फबारी, शिमला में अंधड़ और ऊना में 40 डिग्री पार हुआ अधिकतम तापमान
Mon, 15 May 2023 10:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 15 May 2023 10:30 AM IST
सार
मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में 18 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। चार मैदानी जिलों में मौसम साफ बना रहने से पारा और चढ़ने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
कोकसर में उमड़े सैलानी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रदेश में रविवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। पांगी में ताजा बर्फबारी हुई, शिमला में अंधड़ चला। ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार रिकॉर्ड हुआ। रविवार को इसी सीजन के दौरान पहली बार प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज हुआ। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में 18 मई तक बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
चार मैदानी जिलों में मौसम साफ बना रहने से पारा और चढ़ने का पूर्वानुमान है। रविवार को पांगी की चोटियों पर 12.07 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड हुई। चुराह उपमंडल की मंगली पंचायत के गांव मजौर में शनिवार रात तेज अंधड़ से दो मंजिला मकान की छत्त उड़कर 200 मीटर दूर खेतों में जा गिरी। परिवार के सदस्यों को पड़ोसियों के घर में शरण लेनी पड़ी।
विज्ञापन
घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शिमला शहर में शनिवार रात और रविवार सुबह तेज अंधड़ के साथ बूंदाबांदी हुई। सुबह करीब 10:00 बजे के बाद शहर में मौसम साफ हुआ। सोलन, कुफरी, नारकंडा और मनाली में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
ऊना 40.4
धौलाकुआं 38.6
हमीरपुर 35.9
मंडी 33.8
कांगड़ा 33.7
चंबा 33.6
नाहन 33.1
सोलन 32.0
सुंदरनगर 30.6
धर्मशाला 30.0
शिमला 25.0