फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Himachal Weather update: snowfall and rainfall recorded in state, many roads and power transformers stalled.

Himachal Weather: हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, 130 सड़कें और 395 बिजली ट्रांसफार्मर ठप

Wed, 31 Jan 2024 06:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Jan 2024 06:25 PM IST
सार

 रोहतांग दर्रा, अटल टनल के आसपास, मनाली, केलांग, डलहौजी और पांगी-भरमौर, ऊपरी शिमला, किन्नौर व मंडी के सराज, कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों  में बर्फबारी हुई है। मनाली और डलहौजी में यह इस सीजन की पहली बर्फबारी है। 

विज्ञापन
Himachal Weather update: snowfall and rainfall recorded in state, many roads and  power transformers stalled.
हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों ने ओढ़ी बर्फ की चादर, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले भागों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। प्रदेश की चोटियों और निचले इलाकों खासकर अटल टनल रोहतांग के दोनों छोरों, सोलंगनाला और कोठी में एक फुट से अधिक बर्फबारी हुई है। प्रदेश के आठ जिलों शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, चंबा और कांगड़ा जिले की चोटियों पर बर्फबारी, मैदानी जिलों में बारिश से ढाई माह का सूखा खत्म हुआ है। भारी बारिश से पांच नेशनल हाईवे समेत 130 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। 395 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने से कई इलाकों में ब्लैकआउट है। शिमला के कुफरी, फागू, छराबड़ा, नारकंडा, खड़ापत्थर, नेरवा, चौपाल के अलावा किन्नौर के छितकुल व अन्य ऊपरी क्षेत्रों, सिरमौर के चूड़धार, नौहराधार, मंडी के शिकारी देवी, कमरुनाग, सिराजघाटी के सोमनाची के गोंथला, मनाली और ऊपरी इलाकों, पूरी लाहौल-स्पीति घाटी, चंबा के पांगी, भरमौर और निचले इलाकों में ताजा बर्फबारी हुई है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों के वाहन नेहरू कुंड से आगे नहीं भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन

विज्ञापन


 सबसे ज्यादा सड़कें लाहौल-स्पीति में बंद हैं।  किन्नौर जिले के नाथपा में भूस्खलन से नेशनल हाईवे पांच बाधित हो गया। जिले के छितकुल व अन्य ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। उधर, ऊपरी शिमला के नारकंडा, फागू, कुफरी, खड़ापत्थर, चौपाल के चंबी में बर्फबारी से बसों की आवाजाही बाधित हुई है। बर्फबारी से फागू के पास सुबह करीब 12 एचआरटीसी और निजी बसें फंस गईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद बसें वापस शिमला लौट गईं। चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी के बाद लोग अपने घरों में दुबक कर रह गए हैं। हालांकि, बर्फबारी और बारिश ने किसानों-बागवानों को संजीवनी देने का काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली पुलिस ने सुरक्षित निकाले बर्फबारी से अटल टनल इलाके में फंसे 300 पर्यटक
30 जनवरी की रात को मौसम खराब होने के कारण अटल टनल रोहतांग में पर्यटकों के लगभग 50 वाहन बर्फबारी में फंस गए थे। वाहनों में लगभग 300 लोग सवार थे। सभी वाहनों को पर्यटकों सहित डीएसपी मनाली  केडी शर्मा ने अपनी टीम के साथ  सुरक्षित निकाला है। बर्फबारी के दौरान लगभग 2000 वाहनों को भी सुरक्षित निकाला गया। 

Himachal Weather update: snowfall and rainfall recorded in state, many roads and  power transformers stalled.
बर्फबारी से बस अड्डे पर खड़ी बसें। - फोटो : संवाद

आज और कल भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 31 जनवरी व 1 फरवरी को मध्य व उच्च पर्वतीय जिलों चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला (शिमला शहर सहित आसपास क्षेत्र), कांगड़ा, लाहौल-स्पीति व किन्नौर में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मैदानी व निचले क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कई मैदानी भागों में अंधड़ व बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी हुआ है। हालांकि, 2 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों को छोड़कर अन्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं। लेकिन, 3 फरवरी को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।  इसके प्रभाव से प्रदेश के कई भागों में 4 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है। 5 फरवरी को उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश व बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। 

Himachal Weather update: snowfall and rainfall recorded in state, many roads and  power transformers stalled.
बर्फबारी। - फोटो : संवाद

स्थानीय लोगों व पयर्टकों के लिए जरूरी एडवाइजरी 

  • मौसम के संबंध में जारी की गई किसी भी यातायात सलाह का पालन करें।
  •  संबंधित विभागों द्वारा जारी सलाह और दिशानिर्देशों का पालन करें।
  •  अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले अपने मार्ग पर यातायात की जांच करें।
  • बर्फबारी के प्रति संवेदनशील इलाकों का रुख न करें
  • तापमान कम होने के कारण पशुओं को घर के अंदर ही रखें, उन्हें रखने की पर्याप्त व्यवस्था करें।

Himachal Weather update: snowfall and rainfall recorded in state, many roads and  power transformers stalled.
किन्नौर में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

न्यूनतम तापमान
 शिमला में न्यूनतम तापमान 2.4, संदरनगर 7.3, भुंतर 6.8, कल्पा -1.2, धर्मशाला  5.4 , ऊना 9.7, नाहन 7.1, पालमपुर 5.0, सोलन 4.0, मनाली 1.4, कांगड़ा 8.6, मंडी 6.6, बिलासपुर 10.1, हमीरपुर 8.8, डलहौजी 1.0, जुब्बड़हट्टी 5.5, कुफरी 0.1 ,कुकुमसेरी -2.8,  नारकंडा -1.3, भरमौर 3.7, रिकांगपिओ 1.7, सेऊबाग 5.0, धौलाकुआं 7.6, बरठीं 9.3, समदो 0.7, पांवटा साहिब 9.0, सराहन 3.5 और देहरागोपीपुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Himachal Weather update: snowfall and rainfall recorded in state, many roads and  power transformers stalled.
कुफरी में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

राजधानी का ऊपरी शिमला से कटा संपर्क, निगम की 50 बसें फंसीं शिमला
हिमाचल पथ परिवहन निगम की राजधानी से ऊपरी शिमला चलने वाली बस सेवाएं ठप हो गई हैं। तारा देवी डिपो के 69 फीसदी रूट फेल हुए हैं। कुफरी, फागू, नेरवा, चौपाल, रोहड़ू की ओर बसों का संचालन बंद है। फागू और खिड़की में भारी बर्फबारी के चलते निगम की 50 बसें से फंसी हैं। रामपुर और रिकांगपिओ के लिए ढली से बसंतपुर होते हुए बसें भेजी गईं। दिल्ली से शिमला होते हुए रामपुर और रोहड़ू चलने वाली दो वोल्वो बसें भी राजधानी से आगे नहीं भेजी जा सकीं। बारिश और बर्फबारी से  किसानों- बागवानों को सूखे से राहत मिली है। राजधानी में ठिठुरन बढ़ गई है। छराबड़ा, कुफरी, नारकंडा और फागू मे बर्फबारी हुई है। वहीं शहर में सुबह से ही कोहरे के साथ हल्की बारिश जारी है। 

Himachal Weather update: snowfall and rainfall recorded in state, many roads and  power transformers stalled.
बर्फबारी। - फोटो : संवाद

बाहंग में रोके पर्यटक वाहन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
 मनाली में सुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। अटल टनल रोहतांग में लगभग 25 सेंटीमीटर, धुंधी 20, सोलंगनाला 18, पलचान में 15 और नेहरुकुंड में लगभग 10 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। इसको देखते हुए मनाली प्रशासन ने अलर्ट जारी कर पर्यटकों से मालरोड़ में ही बर्फबारी का आनंद लेने की अपील की है। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि पर्यटक वाहनों को बाहंग में रोका जा रहा है। बर्फबारी के कारण पर्यटकों को  सोलंगनाला की ओर नहीं भेजा जा रहा। हिडिंबा मंदिर मनाली में भी बर्फबारी हुई है। 

Himachal Weather update: snowfall and rainfall recorded in state, many roads and  power transformers stalled.
भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद

अटल टनल और जलोड़ी दर्रा से वाहनों की आवाजाही बंद
लाहौल में ताजा बर्फबारी के बाद लोक निर्माण विभाग की 120 संपर्क सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। संपर्क सड़कें बंद होने से बर्फबारी के बीच लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं अटल टनल रोहतांग और जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम  की बस सेवा भी प्रभावित हुई है। कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी व बारिश से निगम के 20 से अधिक रूटों पर सेवाएं बंद हो गईं।  एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि बर्फबारी को देखते हुए पर्यटकों को एहतियात बरतने की अपील की है।

Himachal Weather update: snowfall and rainfall recorded in state, many roads and  power transformers stalled.
देवीदहड़, गोथला में ताजा बर्फबारी - फोटो : संवाद

देवीदहड़, गोथला में ताजा बर्फबारी
मंडी जिले के ऊपरी क्षेत्र भी बर्फ से लकदक हो गए हैं। सिराज घाटी के देवीदहड़ में ताजा बर्फबारी हुई है। इसके अलावा सोमनाची के गोथला में भी ताजा बर्फबारी हुई है। सोलन व कम ऊंचाई वाले अन्य जिलों में बारिश दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed