{"_id":"650a76c649a0a065550481e5","slug":"himachal-weather-update-season-first-snowfall-on-dhauladhar-mountain-range-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: धौलाधार पर्वत शृंखला पर सीजन का पहला हिमपात, 24 तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: धौलाधार पर्वत शृंखला पर सीजन का पहला हिमपात, 24 तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान
Wed, 20 Sep 2023 11:09 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 20 Sep 2023 11:09 AM IST
सार
रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, बारालाचा, शिंकुला, जिंगजिंगबार में बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। 24 सितंबर तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
धौलाधार पर्वत शृंखला पर गिरी बर्फ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश से दुश्वारियों का दौरा जारी है। प्रदेश की ऊपरी चोटियों पर बर्फबारी के दौर के बीच धर्मशाला में धौलाधार की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है। खराब मौसम के चलते पांच घंटों के लिए मणिमहेश यात्रा रोकनी पड़ी। ऊना में चलती गाड़ी पर पहाड़ी से मलबा आ गिरा, जिससे उसमें आग लग गई। गनीमत यह रही कि चालक समय रहते निकल गया।
विज्ञापन
उधर, कांगड़ा में इंद्रुनाग पैराग्लाइडिंग साइट पर लगातार दूसरे दिन भी साहसिक गतिविधियां नहीं हो पाईं। नगरोटा सूरियां के भटेहड़ में स्लेटपोश मकान बारिश की भेंट चढ़ गया है। बारिश और बर्फबारी से प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। 24 सितंबर तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। मंगलवार सुबह 6:00 बजे मणिमहेश यात्रियों को सुरक्षा के चलते अस्थायी तौर पर हड़सर से आगे जाने से रोका गया।
विज्ञापन
सुबह 11:00 बजे दोबारा यात्रा शुरू की गई। मंगलवार को रोहतांग दर्रा के साथ कुंजम दर्रा, बारालाचा, शिंकुला, जिंगजिंगबार में बर्फबारी से मौसम ठंडा हो गया है। अंब, गगरेट व दौलतपुर में सोमवार देर रात दो बजे शुरू हुई बारिश का दौर आठ घंटे जारी रहा। इन क्षेत्रों में 100 कनाल जमीन पर उगाई आलू की फसल पानी में बह गई।
विज्ञापन