{"_id":"656347328fc39fd1c401d753","slug":"himachal-weather-update-rohtang-pass-closed-due-to-bad-weather-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtang Pass: खराब मौसम के चलते पर्यटकों के लिए बंद किया रोहतांग दर्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtang Pass: खराब मौसम के चलते पर्यटकों के लिए बंद किया रोहतांग दर्रा
Sun, 26 Nov 2023 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, मनाली (कुल्लू)/शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 26 Nov 2023 06:56 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
खराब मौसम के चलते समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पर्यटकों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। मौसम विभाग के येलो अलर्ट को देखते हुए मनाली प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
हालांकि, रोहतांग दर्रे को अभी आधिकारिक तौर पर बंद नहीं किया है। मौसम साफ होने पर फिर से पर्यटक यहां बर्फ का आनंद ले सकेंगे। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पूरे प्रदेश में सोमवार को येलो अलर्ट जारी किया है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक दिसंबर तक मौसम खराब रहेगा और हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि रोहतांग दर्रा हर साल 15 नवंबर को आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद कर दिया जाता था। इस साल मौसम साफ रहने के कारण अभी तक वाहनों की आवाजाही जारी है।
विज्ञापन
खराब मौसम को देखते हुए अभी भी दर्रे में आवाजाही पर अस्थायी तौर पर रोक लगाई है। एसडीएम रमन कुमार शर्मा ने बताया कि रोहतांग के लिए पर्यटक वाहनों की आवाजाही सोमवार से बंद कर दी है। मौसम को देखते हुए बाद में यह निर्णय लिया जाएगा कि दोबारा आवाजाही शुरू करनी या नहीं।