Himachal Weather Update: हिमाचल के धर्मशाला में 13 साल बाद रिकॉर्ड गर्मी, जानें चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान
कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तो गर्मी ने पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां पारा 37 डिग्री पहुंच गया है। ऊना जिले के लोग भी 44 डिग्री सेल्सियस गर्मी का टॉर्चर सहने के लिए बेबस हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैदानी राज्यों के साथ अब देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पहाड़ भी तपने लगे हैं। चार दिन और प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। कांगड़ा जिले के धर्मशाला में तो गर्मी ने पिछले 13 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां पारा 37 डिग्री पहुंच गया है। ऊना जिले के लोग भी 44 डिग्री सेल्सियस गर्मी का टॉर्चर सहने के लिए बेबस हैं। मैदानी राज्यों से भले ही पर्यटक राजधानी शिमला का रुख कर रहे हैं, लेकिन यहां भी गर्मी से पसीने छूट रहे हैं। शिमला में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अमूमन राजधानी का औसत पारा 25 डिग्री से नीचे ही रहता है।
प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित पांवटा साहिब, नाहन और बद्दी के कई क्षेत्रों में शनिवार को लू चली। आठ जून तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होने और लू चलने के आसार हैं। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धर्मशाला में साल 2009 के दौरान जून में अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री दर्ज हुआ था। 2010 से 2021 तक धर्मशाला का पारा 37 डिग्री नहीं पहुंचा। शनिवार को यहां का पारा 37 डिग्री पहुंचा।
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 44.0 221.5
बिलासपुर 37.0 22.0
हमीरपुर 36.6 18.6
कांगड़ा 38.8 21.3
चंबा 37.8 17.9
नाहन 38.3 25.7
धर्मशाला 37.0 22.2
सोलन 36.0 16.5
शिमला 28.5 19.1
कल्पा 23.4 9.4
केलांग 19.8 7.7