{"_id":"628e3e5fee202831d7088d4f","slug":"himachal-weather-update-rainfall-and-hailstorm-forecast-for-state-maximum-temperature-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, इस दिन से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम, इस दिन से बारिश के आसार
Wed, 25 May 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 May 2022 08:16 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा।गुरुवार को छह मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
लाहौल की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी।
- फोटो : ani
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में दो दिन से जारी बारिश और बर्फबारी से बुधवार को राहत मिली। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई। चार मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में गुरुवार को मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। जबकि मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में गुरुवार को बारिश के आसार हैं। 28 मई को पूरे प्रदेश में दोबारा बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
प्रदेश में 23 और 24 मई को हुई बारिश से ठप हुए 183 बिजली ट्रांसफार्मरों में से 163 ट्रांसफार्मर बुधवार शाम तक ठीक कर दिए गए। जिला सिरमौर में 20 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप हैं। बुधवार को मंडी में चार और शिमला में एक कच्चा मकान बीते दिनों हुई बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से प्रदेश के मौसम में बढ़ी ठंडक से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 37.0 17.0
हमीरपुर 33.3 14.3
कांगड़ा 32.1 15.3
बिलासपुर 32.0 18.0
चंबा 30.4 14.8
नाहन 29.9 18.5
सोलन 28.0 11.3
धर्मशाला 27.5 15.2
शिमला 21.7 9.8
कल्पा 19.9 3.4
केलांग 17.7 3.1