{"_id":"648f0d260cac97bb6101f2d3","slug":"himachal-weather-update-rain-yellow-alert-in-state-for-19-june-2023-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: पांच जिलों में बारिश, मैक्लोडगंज के भागसूनाग नाले में फंसे 14 लोग किए रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: पांच जिलों में बारिश, मैक्लोडगंज के भागसूनाग नाले में फंसे 14 लोग किए रेस्क्यू
Sun, 18 Jun 2023 08:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 18 Jun 2023 08:51 PM IST
सार
मैक्लोडगंज के भागसूनाग नाले और गुणा माता मंदिर के पास नाले में जलस्तर बढ़ने से 14 सैलानी फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों, पुलिस जवानों और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
भागसूनाग नाले में फंसे सैलानी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम के खराब रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले रविवार को जिला कांगड़ा, बिलासपुर और हमीरपुर के इलाकों में बारिश हुई। इसके शिमला के ग्रामीण क्षेत्र, ऊना और सिरमौर के हरिपुधार में भी बारिश हुई। उधर, मैक्लोडगंज के भागसूनाग नाले और गुणा माता मंदिर के पास नाले में जलस्तर बढ़ने से 14 सैलानी फंस गए, जिन्हें स्थानीय लोगों, पुलिस जवानों और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया।
विज्ञापन
इनमें दस पर्यटक और चार स्थानीय लोग शामिल थे। मौसम केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि राज्य के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। प्रदेश के जिला कांगड़ा में रविवार को हुई बारिश से किसानों सहित गर्मी की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है। रविवार को जिला मुख्यालय धर्मशाला सहित, पालमपुर, खैरा, बैजनाथ, गगल आदि में करीब दो घंटों तक जमकर मेघ बरसे। सोमवार को बिजली कड़कने के साथ भारी वर्षा के भी आसार हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के मैदानी, निचले और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अन्य क्षेत्रों के अधिकतम तापमान की बात करें तो यह शिमला में 24, सुंदरनगर में 33.6, नाहन में 31.8, सोलन में 28.7, चंबा में 36.2, डलहौजी में 23.8, रिकांगपिओ में 27.1 और मशोबरा में 25.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन