फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update, Rain snow expected in many parts of Himachal, minus Keylong's minimum temperature

Himachal Weather: रोहतांग सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात, कई भागों में तीन दिन खराब रहेगा मौसम

Mon, 07 Nov 2022 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/उदयपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/मनाली/उदयपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 07 Nov 2022 08:47 PM IST
सार

 समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा में हिमपात होने से सौंदर्य निखर गया है। पर्यटक रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कर रहे हैं। लाहौल घाटी के ऊंचे इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग सोमवार को दूसरे दिन भी यातायात के लिए अवरुद्ध रहा।

विज्ञापन
Himachal Weather update, Rain snow expected in many parts of Himachal, minus Keylong's minimum temperature
रोहतांग में हिमपात। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर सोमवार को ताजा हिमपात हुआ। मंगलवार और बुधवार को मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा में मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा में हिमपात होने से सौंदर्य निखर गया है। पर्यटक रोहतांग दर्रा में बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कर रहे हैं। लाहौल घाटी के ऊंचे इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग सोमवार को दूसरे दिन भी यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। शिंकुला दर्रा पर ताजा हिमपात हुआ है। ऐसे में वाहनों को दारचा से आगे नहीं भेजा गया। पुलिस ने लेह व शिंकुला की तरफ जाने वाले वाहनों को दारचा में रोका और वाहनों को वापस भेज दिया।

विज्ञापन


मनाली की ऊंची चोटियों सेवन सिस्टर पीक, मकरवे, शिकरवे, हनुमान टिब्बा, देऊ टिब्बा आदि चोटियां भी बर्फ से सफेद हो गई हैं। सोमवार को करीब 500 वाहनों में पर्यटक रोहतांग दर्रा पहुंचे। रोहतांग में बर्फ के बीच पर्यटक शीतकालीन खेलों का खूब लुत्फ उठा रहे हैं। सोमवार सुबह राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में धूप खिली। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी सोमवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के कई भागों में 10 नवंबर तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 9 और 10 नवंबर को राज्य के मध्य पर्वतीय व उच्च पर्वतीय कई भागों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। वहीं मैदानी भागों में भी 10 नवंबर को बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.4, सुंदरनगर 8.9, भुंतर 8.0, कल्पा 2.8, धर्मशाला 13.2, ऊना 14.3, नाहन 16.9, केलांग -0.9, पालमपुर 11.0, सोलन 8.8, मनाली 6.0, कांगड़ा 12.5, मंडी 10.0, बिलासपुर 13.0, हमीरपुर 12.2, चंबा 10.8, डलहौजी 10.3, कुफरी 8.6, कुकुमसेरी 0.2 और पांवटा साहिब में 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed