फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Rain-snow alert in many districts, cold wave increased

मौसम: हिमाचल के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, शीतलहर बढ़ी

Wed, 01 Dec 2021 06:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 01 Dec 2021 06:58 PM IST
सार

प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम खराब रहा। हालांकि किसी भी जगह बारिश या बर्फबारी नहीं हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। जलोड़ी दर्रा के साथ माता बूढ़ी नागिन के कपाट पांच माह के लिए बंद कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
himachal weather update: Rain-snow alert in many districts, cold wave increased
लाहौल में बर्फ के बीच पर्यटकों ने मस्ती की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही शीतलहर बढ़ गई है। राजधानी शिमला में बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। छह दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। लाहौल और कुल्लू में न्यूनतम तापमान गिरने से झील, झरने और नाले जमना शुरू हो गए हैं। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार को मौसम खराब रहा। हालांकि किसी भी जगह बारिश या बर्फबारी नहीं हुई। राजधानी शिमला में दिन भर बादल छाए रहने से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। जलोड़ी दर्रा के साथ माता बूढ़ी नागिन के कपाट पांच माह के लिए बंद कर दिए गए हैं। कुल्लू-मनाली सैर सपाटे को पहुंचे सैलानी शीतलहर और ठंड के बीच अटल टनल रोहतांग होकर सिस्सू व कोकसर पहुंचे।

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति प्रशासन ने सैलानियों के साथ आम लोगों को भी मौसम को भांपकर ही अटल टनल रोहतांग होकर आवाजाही करने की हिदायत दी है। मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.4, कल्पा में 2.0, मनाली में 2.2, भुंतर में 3.0, सोलन में 5.5, शिमला-ऊना में 6.8 और धर्मशाला में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को मंडी में अधिकतम तापमान 21.2, कांगड़ा-ऊना में 20.7, चंबा में 19.2, नाहन में 17.9, धर्मशाला में 17.2, हमीरपुर में 16.5, बिलासपुर में 15.0, सोलन में 14.0, मनाली में 12.0, शिमला में 11.0, केलांग में 11.3, डलहौजी में 10.7 और कल्पा में 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन


दिसंबर में सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान
 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दिसंबर में हिमाचल प्रदेश में सामान्य से कम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। हालांकि तापमान में कमी आने की संभावना है। विज्ञान केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि उत्तर पश्चिम भारत में दिसंबर के दौरान हल्की बारिश होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed