फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update Rain in Kangra Kullu Solan Sirmour Bridge Swept away in Baddi

Himachal Weather: प्रदेश के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश, बद्दी में बालद खड्ड पर बनाया अस्थाई पुल बहा

Fri, 15 Sep 2023 07:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Sep 2023 07:10 PM IST
सार

21 सितंबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। कुल्लू में करीब एक महीने बाद बारिश हुई है। सैंज घाटी में तेज बारिश से मक्की के साथ राजमा की फसल को नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Himachal Weather Update Rain in Kangra Kullu Solan Sirmour Bridge Swept away in Baddi
अस्थाई पुल के बहने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस। इस दौरान वाहनों को दूसरे मार्गों से गंतव्यों की ओर भेजा गया। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहा। कांगड़ा, कुल्लू, सोलन और सिरमौर के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद बद्दी की बालद खड्ड पर बनाया अस्थायी पुल अधिक बहाव से बह गया। इससे आवाजाही ठप है। यह पुल दूसरी बार बहा है। इससे बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को बद्दी पहुंचने और वहां से बाहर जाने में कई घंटे लग रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार शनिवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन


21 सितंबर तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। कुल्लू में करीब एक महीने बाद बारिश हुई है। सैंज घाटी में तेज बारिश से मक्की के साथ राजमा की फसल को नुकसान हुआ है। गरज के साथ हुई बारिश से जिलावासियों ने राहत की सांस ली है। वहीं गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। रोहतांग के साथ बारालाचा, कुंजम दर्रा और शिंकुला दर्रा में हल्की बर्फबारी भी हुई है।
विज्ञापन


सिरमौर जिले में वीरवार रात से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक जोरदार बारिश हुई। इससे 9 सड़कों पर यातायात ठप हो गया। जगह-जगह भारी भूस्खलन से लोक निर्माण विभाग को भारी नुकसान हुआ है। देर शाम तक विभाग ने तकरीबन सभी सड़कों पर यातायात बहाल कर दिया। इसके अलावा बिजली बोर्ड की 287 डीटीआर भी बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहन में 202 और पांवटा साहिब 85 क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बंद रहने से कई जगह ब्लैक आउट की समस्या रही। बोर्ड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी। कांगड़ा जिले में शुक्रवार दोपहर को जमकर मेघ बरसे हैं। जयसिंहपुर उपमंडल के अपर लंबागांव बाजार के पास तेज हवा के कारण कार पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed