{"_id":"62a4ad987457f2542862f9bd","slug":"himachal-weather-update-rain-in-all-parts-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: दिन को धूप ने निकाला पसीना, शाम को बारिश की फुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: दिन को धूप ने निकाला पसीना, शाम को बारिश की फुहार
Sat, 11 Jun 2022 08:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Jun 2022 08:30 PM IST
सार
15 जून के बाद प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें शुरू होने की संभावना जताई गई है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
शिमला, बिलासपुर और हमीरपुर समेत कई क्षेत्रों में बरसे बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तपती-चुभती गर्मी के बीच शनिवार शाम को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश की फुहार से लोगों को कुछ राहत मिली है। राजधानी शिमला, बिलासपुर और हमीरपुर समेत कई क्षेत्रों में बादल बरसे हैं। कुछ क्षेत्रों में रविवार को भी बारिश के आसार हैं। हालांकि, प्रदेश में 20 जून तक मानसून पहुंचने के आसार कम हो गए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण भारत में मानसून कमजोर पड़ गया है। ऐसे में आगामी 10 दिनों तक प्रदेश में अभी गर्मी और सताएगी। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 14 जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान लू (गर्म हवाएं) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
मैदानी जिलों में 15 जून को बारिश के आसार हैं। वहीं, मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में रविवार को बारिश होने की संभावना है। 15 जून तक इन क्षेत्रों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 15 जून के बाद प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें शुरू होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 44.3 24.4
बिलासपुर 41.5 24.0
हमीरपुर 39.4 21.3
कांगड़ा 39.8 22.1
नाहन 38.9 26.1
चंबा 39.6 20.4
धर्मशाला 37.5 24.0
सोलन 36.0 19.5
मनाली 29.6 12.0
शिमला 28.8 16.1
कल्पा 25.4 10.2
केलांग 20.5 6.7