{"_id":"62a5f7768a508048bf3ac95c","slug":"himachal-weather-update-pre-monsoon-rain-in-himachal-from-15-june-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: कल भी बारिश के आसार, 15 जून से प्री मानसून पकड़ेगा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: कल भी बारिश के आसार, 15 जून से प्री मानसून पकड़ेगा रफ्तार
Sun, 12 Jun 2022 07:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Jun 2022 07:56 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 20 जून के दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
राजधानी शिमला में रविवार को मौसम साफ रहा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में सोमवार और मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में इस दौरान मौसम साफ रहेगा। 15 जून से पूरे प्रदेश में प्री मानसून के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 से 20 जून के दौरान प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार रात को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश होने से रविवार को तापमान में अधिक वृद्धि दर्ज नहीं हुई। बिलासपुर, कांगड़ा और हमीरपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम हो गया है।
विज्ञापन
तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र अधिकतम न्यूनतम
ऊना 42.4 24.6
नाहन 38.9 25.0
बिलासपुर 38.5 23.5
हमीरपुर 37.9 21.8
कांगड़ा 37.4 23.4
धर्मशाला 35.0 23.4
चंबा 34.2 22.1
सोलन 33.5 16.5
मनाली 27.0 13.0
शिमला 27.5 14.9
कल्पा 24.0 10.0
केलांग 20.0 8.4