{"_id":"63be615998fb0c3d297b30ad","slug":"himachal-weather-update-news-fresh-snowfall-in-lahaul-spiti-atal-tunnel-and-chamba-pangi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग, स्पीति और पांगी में बर्फबारी, शिमला में बादल, 145 सड़कें ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: अटल टनल रोहतांग, स्पीति और पांगी में बर्फबारी, शिमला में बादल, 145 सड़कें ठप
Wed, 11 Jan 2023 09:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 11 Jan 2023 09:32 PM IST
सार
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में बर्फबारी पर हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मनाली स्थित रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट के बीच बुधवार को अटल टनल रोहतांग, स्पीति और पांगी में ताजा बर्फबारी हुई। नारकंडा और कुफरी में फाहे गिरे। राजधानी शिमला सहित कई क्षेत्रों में दिन भर बादल छाए रहे। प्रदेश में बुधवार को 145 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। लाहौल-स्पीति में ही 139 सड़कें बंद हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार और शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। 14 जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
केलांग में न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में आए बदलाव से प्रदेश में शीतलहर बढ़ गई है। बुधवार सुबह मनाली के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि मनाली सहित निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। कुल्लू जिले में बुधवार को बादल छाए रहे। ढालपुर में धूल का गुबार उठने से लोग परेशान हुए। लोगों को अटल टनल, हामटा और जलोड़ी दर्रा की ओर न जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
मनाली-केलांग मार्ग पर वाहन आवाजाही पर रोक लगा दी है। उधर, चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी, किलाड़, भरमौर की चोटियों पर भी बर्फबारी हुई है। पांगी प्रशासन ने सरकारी बसों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। कांगड़ा में धौलाधार की पहाड़ियों, मुल्थान और बरोट में भी बर्फबारी हुई। धर्मशाला सहित इंदौरा में बूंदाबांदी हुई। बुधवार को केलांग में अधिकतम तापमान -1.7, कुकुमसेरी में 0.9, कल्पा में 4.1, मनाली में 8.2, डलहौजी में 9.8, ऊना में 12.6, शिमला में 12.9 और धर्मशाला में 14.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
क्षेत्र बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
बारालाचा 30
रोहतांग दर्रा 20
कुंजम दर्रा 15
अटल टनल 5
केलांग 5
क्षेत्र न्यूनतम तापमान
केलांग - 3.2
कुकुमसेरी - 1.1
सोलन 5.8
मनाली 6.0
ऊना 6.8
बिलासपुर 7.0
हमीरपुर 7.1
शिमला 8.1
धर्मशाला 9.2
चंबा, कुल्लू और लाहौल में हिमस्खलन का खतरा
कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में बर्फबारी पर हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मनाली स्थित रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने अलर्ट जारी किया है। डीजीआरई ने हिमाचल से लेकर कुपवाड़ा व कारगिल के हिमालय इलाकों के सात जगहों पर हिमखंड गिरने की आशंका जताई है। अगले 24 घंटों में चंबा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, गांदरबल, कुपवाड़ा, कारगिल में 2500 मीटर से ऊपर हिमस्खलन की आशंका है। सहायक उपायुक्त कुल्लू शशिपाल नेगी ने कहा कि डीजीआरई मनाली ने पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।