फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal Weather update : Light snowfall in high peaks including Rohtang Pass, rain in Shimla

मौसम हिमाचल: रोहतांग दर्रा समेत ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी, शिमला में बारिश

Thu, 24 Mar 2022 11:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/मनाली/रोहतांग
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/मनाली/रोहतांग Published by: Krishan Singh Updated Thu, 24 Mar 2022 11:03 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। गुरुवार को रोहतांग दर्रा समेत ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी और राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
himachal Weather update : Light snowfall in high peaks including Rohtang Pass, rain in Shimla
लाहौल की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

येलो अलर्ट के बीच गुरुवार को रोहतांग दर्रा समेत ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी और राजधानी शिमला में हल्की बारिश हुई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा। हल्के बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चली। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार से प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। राजधानी शिमला में वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर तीन बजे शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। शाम छह बजे के बाद शहर में बारिश हुई। शहर के मौसम में बारिश होने से हल्की ठंडक हो गई है।

विज्ञापन


जिला कुल्लू समेत जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। वीरवार को रोहतांग दर्रा सहित जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हुई। जिला मुख्यालय में दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं। इस कारण क्राफ्ट मेले में आए हस्तशिल्पियों के साथ आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.7, बिलासपुर में 32.0, कांगड़ा में 31.0, सुंदरनगर में 30.7, सोलन में 30.5, धर्मशाला में 30.0, भुंतर में 26.3, चंबा में 27.9, शिमला में 23.2, डलहौजी में 20.9, कल्पा में 16.0, कुफरी में 16.2 और केलांग में 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


मैदानों में गरमी, सैलानियों ने किया शिमला का रुख
 वहीं, मैदानी इलाकों में तपती गरमी से राहत पाने के लिए इस वीकेंड पर हिल्सक्वीन में सैलानियों के भारी संख्या में आने की उम्मीद है। शहर के होटलों में कमरों की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। मैदानी राज्यों में इन दिनों गरमी बढ़ने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है जबकि शिमला में मौसम सुहावना बना हुआ है। सर्दी के मौसम में हुई अच्छी बर्फबारी के बाद शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में अभी भी बर्फ मौजूद है। कुफरी की महासू पीक और नारकंडा की हाटू पीक में सैलानी बर्फ में अठखेलियां कर रहे हैं। वीकेंड के अलावा हफ्ते के अन्य दिनों में भी बड़ी संख्या में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि इस वीकेंड पर भी शहर में 60 से 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रहने की उम्मीद है। मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शिमला आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed