{"_id":"62b6e850df7703189f5421c2","slug":"himachal-weather-update-heavy-rainfall-alert-in-six-districts-of-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम, छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: हिमाचल में इस दिन से बदलेगा मौसम, छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Sat, 25 Jun 2022 06:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Jun 2022 06:16 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार जताए हैं। प्रदेश में रविवार से मौसम बदलेगा। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 27 जून को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मानसून के प्रवेश होने का पूर्वानुमान जताया है। 27 से 29 जून तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट भी जारी किया है। लोगों से नदी-नालों के समीप नहीं जाने की अपील की गई है। 29 जून को प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए जारी हुआ है।
विज्ञापन
शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिली रहने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। बिलासपुर में सबसे अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ। मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हिमाचल के कुछ जिलों में मानसून 27 जून तक प्रवेश कर सकता है। 29 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून के पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 17.4, सुंदरनगर 18.8, भुंतर 17.1, कल्पा 11.0, धर्मशाला 21.2, ऊना 20.4, नाहन 23.0, केलांग 9.0, पालमपुर 18.5, सोलन 17.0, मनाली 13.4, कांगड़ा 21.3, मंडी 20.6, बिलासपुर 22.0, हमीरपुर 19.3, चंबा 20.1, डलहौजी 18.1, कुफरी 15.5, रिकांगपिओ 15.3, धौलाकुआं 21.3, जुब्बड़हट्टी 20.6 और पांवटा साहिब में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र तापमान
बिलासपुर 38.5
ऊना 38.4
हमीरपुर 36.6
कांगड़ा 35.9
चंबा 34.6
धर्मशाला 34.0
सोलन 32.3
कल्पा 28.5
शिमला 27.3
केलांग 23.8