फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update heavy rain orange alert on 4 and 5 August 2023

Himachal Weather: उन्नू महादेव में सराय भवन पर गिरीं चट्टानें, सेरी में सड़क बही, करोड़ों का सेब फंसा

Wed, 02 Aug 2023 07:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/ज्यूरी/रामपुर बुशहर
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/ज्यूरी/रामपुर बुशहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 02 Aug 2023 07:10 PM IST
सार

ऐतिहासिक तीर्थ स्थल उन्नू महादेव में भूस्खलन से मंदिर का दोमंजिला सराय भवन जमींदोज हो गया है। गनीमत रही कि घटना के समय सराय के भीतर कोई नहीं था अन्यथा जानी नुकसान हो सकता था।

विज्ञापन
himachal weather update heavy rain orange alert on 4 and 5 August 2023
उन्नू महादेव में चट्टानें गिरने से ध्वस्त दो मंजिला सराय भवन। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भारी बारिश का येलो और 4 व 5 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। 9 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 4 और 5 अगस्त को मानसून के साथ पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने की संभावना जताई है। बुधवार को सोलन, शिमला, कांगड़ा में कुछ देर बारिश हुई। बुधवार शाम तक प्रदेश में 301 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। 160 पेयजल योजनाएं भी बंद रहीं। 

विज्ञापन


उन्नू महादेव ज्यूरी के सराय भवन पर गिरीं चट्टानें, लाखों का नुकसान
रामपुर उपमंडल के ऐतिहासिक तीर्थ स्थल उन्नू महादेव में भूस्खलन से मंदिर का दोमंजिला सराय भवन जमींदोज हो गया है। गनीमत रही कि घटना के समय सराय के भीतर कोई नहीं था अन्यथा जानी नुकसान हो सकता था। उस समय मंदिर के पुजारी और सेवक यहां से थोड़ी दूर महादेव के धुने के समीप सो रहे थे। मंदिर के पुजारी शंभू ने बताया कि बुधवार सुबह करीब चार बजे अचानक बड़ी-बड़ी चट्टानें सराय भवन पर गिरीं और पलभर में ही दो मंजिला पभवन मिट्टी के ढेर में तबदील हो गया।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही एसडीएम रामपुर निशांत तोमर के निर्देश पर नायब तहसीलदार सराहन भीम सेन नेगी, ज्यूरी पुलिस चौकी प्रभारी सुनील दत्त नेगी और पटवारी अशोक कुमार के साथ मौके का जायजा लेने उन्नू महादेव मंदिर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर के पुजारी और सेवक के लिए गैस सिलिंडर सहित राशन का तुरंत इंतजाम करवाया। उन्होंने मलबे को हटाने के लिए मशीन की व्यवस्था करवाने के भी निर्देश दिए, जिससे मलबे में दबा प्राकृतिक गर्म पानी का स्रोत और दबा सामान निकाला जा सके।

गौर हो कि उन्नू महादेव हजारों लोगों की आस्था का केंद्र होने से हर रोज मंदिर में दर्शन करने और प्राकृतिक गर्म पानी के कुंड में स्नान के लिए भी सैंकड़ों लोग पहुंचते हैं। उन्नू महादेव मंदिर के महंत बाबा मस्तगिरी और श्रीखंड कैलाश छड़ी यात्रा समिति के प्रधान सुदर्शन सहगल ने बताया कि भूस्खलन के कारण मंदिर की सराय मलबे में तबदील हो गई है।

विज्ञापन

ज्यूरी पंचायत प्रधान तांपा देवी, उपप्रधान अरूण शर्मा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकांता और सोहन लाल ने भी सरकार और प्रशासन से क्षतिग्रस्त भवन और गर्म पानी के कुंड को दुरुस्त करने की मांग की है। नायब तहसीलदार भीम सेन नेगी ने कहा कि मंदिर के पुजारी और सेवकों के लिए गैस सिलिंडर और राशन की व्यवस्था करवा दी गई है।

भूस्खलन के खतरे को देखते हुए मंदिर परिसर में किसी के भी जाने पर रोक लगा दी गई है। मंदिर के पुजारी और सेवक को भी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। मशीन से मलबे को हटाने की व्यवस्था की जा रही है।

सौ मीटर सड़क ध्वस्त, करोड़ों का सेब फंसा

रामपुर उपमंडल के 12/20 क्षेत्र में करोड़ों रुपये के सेब को मंडी पहुंचाने पर संकट खड़ा हो गया है। इसकी वजह यह है कि क्षेत्र की चार पंचायतों के हजारों लोगों को लाभान्वित करने वाली तकलेच-देवठी सड़क का सेरी खड्ड के समीप 100 मीटर हिस्सा ध्वस्त हो गया है। इस कारण पांच से सात लाख सेब की पेटियों को मंडी पहुंचाने की बागवानों को चिंता सता रही है।  

क्षेत्र के निचले इलाकों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है लेकिन मार्ग ध्वस्त होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मजबूरी में बागवान मजदूरों से उक्त क्षेत्र में सेब की फसल को उठाकर दूसरी तरफ पहुंचाने को मजबूर हैं। इसमें उनके समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है। सैरी खड्ड के समीम जमीन दलदल में तबदील हो चुकी है। इस वजह से लोक निर्माण विभाग के लिए मार्ग बहाल करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

गौर हो कि उपमंडल की देवठी, कूहल, मुनिश बाहली और काशापाट पंचायत का संपर्क बीते दो सप्ताह से कटा हुआ है। यहां दो स्थानों पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा ढह गया है, जबकि भूमि धंसाव का सिलसिला अभी भी जारी है। सड़क बाधित होने के कारण जहां उक्त पंचायतों में राशन, खाद्य सामग्री और अन्य सामान पहुंचाना ग्रामीणों के लिए मुश्किल हो गया है, वहीं सेब बहुल इस इलाके में ग्रामीणों की आर्थिकी का मुख्य साधन सेब उत्पादन है।

क्षेत्र के निचले इलाकों में सेब सीजन शुरू हो गया है, लेकिन तकलेच-देवठी सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण लाखों पेटी सेब को मंडी पहुंचाना मुश्किल हो गया है। निचले क्षेत्रों से बागवान छोटे वाहनों में प्रति पेटी 40 रुपये भाड़ा देकर सेब सेरी खड्ड पहुंचा रहे हैं। यहां से आगे मजदूरों से सेब उठाकर खड्ड की दूसरी ओर पहुंचाया जा रहा है। 

इसके एवज में बागवानों को 60 रुपये प्रति पेटी देने पड़ रहे हैं। ऐसे में बागवानों पर दोहरी मार पड़ रही है। इन पंचायतों में करीब पांच से सात लाख सेब की पेटियों का उत्पादन होता है। सड़कें बाधित होने से सेब को मंडी पहुंचाना परेशानियों भरा बना हुआ है। हजारों बागवानों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग से क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द बहाल करने की मांग की है।

स्थानीय बागवान सनम कायथ, अक्षय कायथ, बिट्टू कायथ, शेखर चौहान, योगेंद्र, बॉब चौहान, अविनाश कोटलू, ओपी चौहान, भरत कंटू, प्रवीण मेहता, हरदयाल और टेक सिंह सहित अन्यों ने कहा कि बागवानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर रहा है। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से जल्द सड़क बहाली की मांग की है।

वहीं बागवानों ने कूहल से लालसा वाया बाहलीधार वैकल्पिक मार्ग को जल्द बहाल करने का मुद्दा भी उठाया है। इस वैकल्पिक मार्ग से भी केवल छोटे वाहनों की आवाजाही हो सकती है। बागवानों ने इस सड़क को प्रमुखता से बहाल करने की विभाग से गुहार लगाई है।

सेरी खड्ड में लगातार भूमि धंसाव हो रहा है। अगर यहां पहाड़ी की ओर कटाव किया जाता है, तो ऊपर की सड़क को भी खतरा हो सकता है। मौसम खुलते ही सड़क बहाल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। वीरवार को स्वयं मौके पर जाकर जायजा लूंगा। - शोभा राम, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग तकलेच

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed