फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update, Heavy rainfall alert for three days, chances of snowfall on the peaks

Himachal Weather: हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, चोटियों पर बर्फबारी के आसार

Tue, 13 Sep 2022 09:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Sep 2022 09:08 PM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 19 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रदेश में तीन दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Weather update, Heavy rainfall alert for three days, chances of snowfall on the peaks
हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 19 सितंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना है। 15, 16 और 17 सितंबर के लिए प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बर्फबारी की भी संभावना है। वहीं, भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों के समीप न जाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


संबंधित विभागों की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है। बीती रात को धौलाकुआं में 39, पच्छाद 14, कोटखाई 10, पांवटा साहिब 9, शिमला और खदराला में 6-6, सोलन व नाहन में 3-3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मंगलवार शाम तक प्रदेश में 26 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। कांगड़ा में 13, कुल्लू में सात, चंबा में पांच और सोलन में एक सड़क बंद है। 
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.2, सुंदरनगर 19.2, भुंतर 17.1, कल्पा 10.5, धर्मशाला 18.4, ऊना 22.0, नाहन 21.1, केलांग 9.3, पालमपुर 17.0, सोलन 18.4, मनाली 13.4 , कांगड़ा 20.1 मंडी 19.9, बिलासपुर 23.0, हमीरपुर 21.0, चंबा 18.1, डलहौजी 16.0, कुफरी 13.5, रिकांगपिओ 15.1, पांवटा साहिब 24.0 और कसौली में 17.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
चंबा में अधिकतम तापमान 31, डलहौजी 22.4, केलांग 24.4, धर्मशाला 29.2, पालमपुर 25.9, हमीरपुर 30.6, ऊना 34.2, बिलासपुर 32.7, कल्पा 23.5,  रिकांगपिओ 28.7, शिमला 22.4 और कुफरी में 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed