फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Heavy rain and snowfall alert for two days in state

हिमाचल: दो दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 28 दिसंबर तक मौसम खराब

Wed, 22 Dec 2021 07:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Dec 2021 07:06 PM IST
सार

 मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 25 और 26 दिसंबर को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। भारी बारिश-बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए विभाग ने प्रशासन व लोगों को पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
himachal weather update: Heavy rain and snowfall alert for two days in state
अटल टनल के नार्थ पोर्टल में बर्फ देखने पहुंचे सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 25 और 26 दिसंबर को भारी बारिश-बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले भागों में 24 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। जबकि उच्च पर्वतीय भागों में कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के की ओर से जारी साप्ताहिक मौसम बुलेटिन के अनुसार 23 और 24 दिसंबर को प्रदेश के ज्यादातर भागों में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान शिमला, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन


वहीं, 26 से 28 दिसंबर के दौरान राज्य के कई भागों में  मध्यम बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 25 दिसंबर के अंत और 26 दिसंबर की शुरुआत से बारिश-बर्फबारी तेज होने की संभावना है। इस अवधि के दौरान जिला शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर, सोलन और आसपास भागों में मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। भारी बारिश-बर्फबारी के अलर्ट को देखते हुए विभाग ने प्रशासन व लोगों को पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी है। वहीं, प्रदेश में एक अक्तूबर से 22 दिसंबर तक भारी बारिश(73.7 फीसदी) दर्ज की गई। इस दौरान जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान

बुधवार को  ऊना में अधिकतम तापमान 23.7, बिलासपुर 21.0, सोलन 20.2, कांगड़ा 19.7, सुंदरनगर 20.8, हमीरपुर 19, चंबा 18.1, धर्मशाला 20.2,  शिमला 13.9, मनाली 12, डलहौजी 9.2, भुंतर 18.8, कल्पा  8.8 और केलांग में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान

क्षेत्र                        न्यूनतम तापमान (डिग्री
सेल्सियस में)
केलांग                    - 7.3
कल्पा                    - 1.8
सुंदरनगर                 0.8
सोलन                    0.1
मनाली                    0.2
भुंतर                     1.5
शिमला                  5.6
धर्मशाला               2.6
कुफरी                  1.4

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed