फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather Update: Heavy rain alert in state, know forecast for four days

Himachal Weather Update: हिमाचल के रोहतांग और लाहौल की पहाड़ियों पर गिरे बर्फ के फाहे, जानें चार दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Tue, 21 Jun 2022 07:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jun 2022 07:52 PM IST
सार

प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 25 जून तक बारिश का पूर्वानुमान है। पर्यटन नगरी मनाली में मंगलवार शाम बारिश की रिमझिम फुहारों ने मौसम में ठंडक भर दी। 

विज्ञापन
Himachal Weather Update: Heavy rain alert in state, know forecast for four days
मनाली-लेह मार्ग पर ताजा बर्फबारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग और लाहौल की पहाड़ियों पर मंगलवार को बर्फबारी हुई। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। 23 जून से मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहा। प्रदेश के छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में 25 जून तक बारिश का पूर्वानुमान है। उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल स्पीति में 24 और 25 जून को मौसम साफ रहेगा। राजधानी शिमला में मंगलवार दोपहर तक बादल छाए रहे। तीन बजे के बाद शहर में धूप खिली। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम मिलाजुला बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 25 से 28 जून के बीच मानसून के हिमाचल पहुंचने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


रिमझिम फुहारों से मौसम में आई ठंडक
 पर्यटन नगरी मनाली में मंगलवार शाम बारिश की रिमझिम फुहारों ने मौसम में ठंडक भर दी। ऊंची चोटियों पर मंगलवार देर शाम तक बर्फ के फाहे गिरते रहे। रोहतांग दर्रा समेत मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा बारालाचा में भी बर्फ के फाहे गिरे। जानकारी के अनुसार रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, देऊ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, बारालाचा, शलीण धार आदि चोटियों में बर्फबारी हुई। निचले इलाकों में बारिश हो रही है। इससे घाटी का तापमान लुढ़क गया है। बारिश की फुहारें किसानों और बागवानों के लिए राहत लेकर आई है। बारिश से जहां सेब का आकार बढ़ेगा, वहीं दलहनी फसलों के लिए भी लाभदायक रहेगी।
विज्ञापन



अधिकतम तापमान
शिमला में अधिकतम तापमान 22.4, भुंतर 23.2, कल्पा 19.3, धर्मशाला 23.0, ऊना 28.2, नाहन 29.9, केलांग 13.1, पालमपुर 22.2 सोलन 27.0, मनाली 19.6, कांगड़ा 26.2, मंडी 27.7, बिलासपुर 30.5, हमीरपुर 26.6, चंबा 24.1, डलहौजी 17.0, कुफरी 16.2, जुब्बड़हट्टी 26.6, रिकांगपिओ 24.5, धौलाकुआं 31.1 और बरठीं में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.0, सुंदरनगर 14.3, भुंतर 13.0, कल्पा 5.8, धर्मशाला 17.2, ऊना 20.0, नाहन 22.0, केलांग 3.5, पालमपुर 15.5, सोलन 12.3, मनाली 9.2, कांगड़ा 19.3, मंडी 16.1, बिलासपुर 18.5, हमीरपुर 16.8, चंबा 17.0, डलहौजी 12.8, कुफरी 8.2, कोटखाई 9.8, रिकांगपिओ 9.4, धौलाकुआं 17.5, बरठीं 17.2, जुब्बड़हट्टी 14.0 और पांवटा साहिब में 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed