{"_id":"625ad4eaa7664d17df02acb0","slug":"himachal-weather-update-fresh-snowfall-in-rohatng-heat-wave-warning-in-plains-and-mid-hills","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में मौसम: रोहतांग दर्रा में बर्फबारी, कल गर्म हवाएं चलने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में मौसम: रोहतांग दर्रा में बर्फबारी, कल गर्म हवाएं चलने की चेतावनी
Sat, 16 Apr 2022 08:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 16 Apr 2022 08:10 PM IST
सार
तीन दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद पहाड़ों में रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी हो रही है। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। 19 और 20 अप्रैल को कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने का पूर्वानुमान है। उधर, तीन दिनों से मौसम में आए बदलाव के बाद पहाड़ों में रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी हो रही है।
विज्ञापन
शनिवार को भी रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा, जलोड़ी दर्रा समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ के फाहे गिरे। जिला कुल्लू में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और तेज हवाएं चलती रहीं। बीच-बीच में बूंदाबांदी भी होती रही। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की ऊंची चोटियों पर दूसरे दिन भी ताजा हिमपात हुआ। कैलाश पर्वत सहित अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ।
विज्ञापन
उधर, कांगड़ा जिले के धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ और दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में शनिवार को हल्की बूंदाबादी होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बीते एक माह से सूखी पड़ी आलू और जौं की फसल को बारिश की बूंदों के रुप में संजीवनी मिली। शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 39.8, बिलासपुर 35.0, हमीरपुर 34.5, कांगड़ा 33.9, सुंदरनगर 33.5, नाहन 33.0, धर्मशाला 32.0, चंबा 31.7, सोलन 31.2, भुंतर 28.4, शिमला 23.9, डलहौजी 20.8, कल्पा 19.5, कुफरी 17.2 और केलांग में 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, शुक्रवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 20.4, धर्मशाला 19.2, बिलासपुर 19.0, हमीरपुर 18.2, ऊना 17.0, कांगड़ा 16.0, डलहौजी 14.3, शिमला 13.8, मंडी 13.2, सोलन-चंबा 12.0, मनाली 7.0, कल्पा 3.8 और केलांग में 1.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।