फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Fresh snowfall in high peaks including Rohtang, Sach pass road closed

मौसम: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों में ताजा हिमपात, साच पास मार्ग बंद

Tue, 02 Nov 2021 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/चंबा/केलांग
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/चंबा/केलांग Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Nov 2021 07:57 PM IST
सार

मंगलवार दोपहर को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। रोहतांग दर्रा में पांच सेंटीमीटर, जबकि लाहौल के पट्टन, तोद, मयाड़ और चंद्रा घाटी में भी हल्की बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
himachal weather update: Fresh snowfall in high peaks including Rohtang, Sach pass road closed
भरमौर की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को खराब मौसम के पूर्वानुमान के बीच रोहतांग, चंबा के पांगी-भरमौर की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ। चंबा-तीसा वाया साच पास मार्ग बर्फबारी के कारण प्रशासन ने यातायात के लिए बंद कर दिया है। अब पांगीवासियों को चंबा के लिए वाया जम्मू-कश्मीर या वाया कुल्लू ही जाना पड़ेगा। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे समेत कई सड़कों पर ल्हासे गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बुधवार और गुरुवार को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। पांच नवंबर को बारिश के आसार हैं। राजधानी शिमला में मंगलवार को मौसम मिलाजुला बना रहा। धूप खिलने के साथ हल्के बादल भी छाए रहे। मंगलवार दोपहर को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ।

विज्ञापन


रोहतांग दर्रा में पांच सेंटीमीटर, जबकि लाहौल के पट्टन, तोद, मयाड़ और चंद्रा घाटी में भी हल्की बर्फबारी हुई। चंबा जिले के पांगी-भरमौर की चोटियों में सात सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर पूरा दिन बार-बार ल्हासे गिरते रहे। कार्तिक मंदिर कुगति, दिगनपाल, खटेडूपाल, भरमाणी माता मंदिर में भी बर्फबारी हुई। निचले क्षेत्रों में बारिश से जनजातीय क्षेत्र शीतलहर में डूब गया है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। वहीं, जनजातीय क्षेत्र पांगी की ऊपरी चोटियों हिलुटवान, चस्क भटोरी, साच पास सहित किलाड़ में भी बर्फबारी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed