{"_id":"64104c0f10ced0aad30443b3","slug":"himachal-weather-update-forecast-of-rain-and-snowfall-in-many-parts-of-state-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान, ओलावृष्टि का भी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान, ओलावृष्टि का भी अलर्ट
Tue, 14 Mar 2023 07:38 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Mar 2023 07:38 PM IST
सार
प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 18 मार्च तक प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
हिमाचल में बिगड़ेगा मौसम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 16 से 18 मार्च तक प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर अंधड़ चलने व ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आने की संभावना है। 19 व 20 मार्च को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
बुधवार को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहने की संभावना है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर धूप खिली रही। सोमवार रात को प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज नहीं हुआ। केलांग में न्यूनतम पारा 0.1, कल्पा-कुकुमसेरी में 1.2, मनाली में 5.0, डलहौजी में 6.7, शिमला में 10.2 और धर्मशाला में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 16 मार्च से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का पूर्वानुमान जताया है। इसके चलते 16 से 18 मार्च तक अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
बिलासपुर 30.5
हमीरपुर 29.2
सुंदरनगर 28.9
कांगड़ा 28.8
मंडी 27.8
धर्मशाला 27.0
सोलन 27.0
चंबा 26.4
नाहन 25.2
शिमला 20.0
मनाली 19.0