फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Weather update: forecast of rain and snowfall in many parts in state

Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, मंगलवार को कुछ क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की संभावना

Mon, 20 Feb 2023 07:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Feb 2023 07:25 PM IST
सार

 प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी से मौसम में कुछ ठंडक आ गई है। कुछ क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के बाद अब राहत मिली है। 

विज्ञापन
Himachal Weather update:  forecast of rain and snowfall in many parts in state
हिमाचल में मौसम खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी से मौसम में कुछ ठंडक आ गई है। कुछ क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के बाद अब राहत मिली है। मंगलवार को भी राज्य के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। सोमवार सुबह किन्नौर और लाहौल जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि 20 या 21 फरवरी को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में 21 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 22 फरवरी से सभी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 11.6, सुंदरनगर 9.6, भुंतर 10.2, कल्पा 4.4, धर्मशाला 8.2, ऊना 12.2, नाहन 13.5, केलांग 0.4, पालमपुर 11.5, सोलन 7.6, मनाली 8.8, कांगड़ा 13.1, मंडी 10.2, बिलासपुर 12.5, हमीरपुर 11.7, चंबा 11.7, डलहौजी 10.6, जुब्बड़हट्टी 12.5, कुफरी 9.0, कुकुमसेरी 3.0, नारकंडा 7.4, रिकांगपिओ 7.1, सेऊबाग 9.5, धौलाकुआं 11.2, बरठीं 10.2, पांवटा साहिब 12.0 और सराहन में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


बागवानों को बारिश-बर्फबारी का इंतजार
सेब, स्टोन फ्रूट, सब्जियों के लिए बारिश और बर्फबारी जरूरी किसानों और बागवान आसमान की तरफ टकटकी लगाकर देख रहे हैं। सेब, स्टोन फ्रूट्स, सब्जियों और अन्य फसलों के लिए बारिश और बर्फबारी बहुत जरूरी है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से कई क्षेत्रों में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। पेयजल स्रोतों में भी जल स्तर में गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed