{"_id":"6ad1427550cfa0c1270f28fe","slug":"students-danced-to-the-song-banga-bhi-leniya-haar-bhi-lene-chamba-news-c-399-dsl1012-539331-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बंगा भी लेणिया... हार भी लेणे गीत पर झूमे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बंगा भी लेणिया... हार भी लेणे गीत पर झूमे विद्यार्थी
Fri, 16 Oct 2026 02:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
पीएश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में वीरवार को मंडल स्तरीय रंगोत्सव में डांस की
धर्मशाला। बंगा भी लेणिया...हार भी लेणे... जैसे लोकगीतों की गूंज और विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वीरवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला का परिसर गूंज उठा।
यहां मंडल स्तरीय रंगोत्सव में पांच खंडों और सात पीएमश्री विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लोकगीत, लोकनृत्य, चित्रकला, कोलाज मेकिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। इसमें प्रारंभिक कक्षाओं के उन विद्यार्थियों ने भाग लिया, जो अपने-अपने खंडों में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान धर्मशाला खंड के करेरी स्कूल की सुदीक्षा ने रांझू गीत प्रस्तुत किया, जबकि धर्मशाला के युवराज ने अम्मा पूछ दी...सुण धीये मेरिये गीत गाकर तालियां बटोरीं। कोटला खंड की प्रियांशी ने चंबा कितनी की दूर गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
फोक सॉन्ग में आरुषि और साथियों ने आवो सामियां, अर्शित और साथियों ने चंबा दो नदियां और कोटला खंड की वेदिका ने बंगा भी लेणिया...हार भी लेणे...गीत से समां बांधा।
ग्रुप-दो की प्रतियोगिताओं में कोलाज मेकिंग में नायरा प्रथम, कीर्ति द्वितीय और अक्षित तृतीय रहे। फोक सॉन्ग में सुधीक्षा ने पहला, विराज ने दूसरा और प्रियांशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। फोक डांस में आरुषि ग्रुप प्रथम, आयान ग्रुप द्वितीय और अर्शित ग्रुप तृतीय रहा।
ग्रुप-तीन की पेंटिंग प्रतियोगिता में नक्ष प्रथम, रोशनी द्वितीय और वानी चौधरी तृतीय रहीं। फोक डांस में लक्षित व साथी प्रथम, रिया व साथी द्वितीय और दिव्यांशी व साथी तृतीय रहे। रंगोली में निशा-लक्ष्मी ने पहला, साजन-इशांत ने दूसरा और गायत्री-नाविका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रधानाचार्य अश्वनी भट्ट, डाइट कांगड़ा की प्रधानाचार्या डॉ. निशा कटोच और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अनिता ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में निर्णायक मंडल की भूमिका निभाने के लिए कंड स्कूल की कला अध्यापिका मंजू और सेवानिवृत्त संगीत अध्यापिका मीनू को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पाठशाला के प्रवक्ता सुमन, राजीव सेठी, मीणा चौहान, वीरेंद्र सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।