{"_id":"63ee4897570b75db1e011448","slug":"himachal-weather-update-forecast-of-rain-and-snowfall-for-two-days-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान, सोलन में 29.5 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather: हिमाचल में दो दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान, सोलन में 29.5 डिग्री पहुंचा तापमान
Thu, 16 Feb 2023 08:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 16 Feb 2023 08:47 PM IST
सार
सोलन में सबसे अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
सोलंगनाला में उमड़े सैलानी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
राजधानी शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में गुरुवार को मौसम साफ रहा। सोलन में सबसे अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 18 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। 19 और 20 फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। गुरुवार शाम तक प्रदेश में 144 सड़कों पर आवाजाही ठप रही। बीते दिनों हुई बर्फबारी के चलते जिला लाहौल-स्पीति में जनजीवन अभी भी प्रभावित चल रहा है। बारिश और बर्फबारी का दौर थमते ही प्रदेश में मौसम बदल गया है। दिन के समय धूप खिलने से ठंड में कमी दर्ज हुई है। सुबह और शाम के समय भी ठंड कम हुई है।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में भी लगातार सुधार हो रहा है। बुधवार रात को शिमला, कांगड़ा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पालमपुर में 10.2, डलहौजी में 11.5 और नाहन 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान भी बीते दिनों के मुकाबले अधिक रहा है। वीरवार को सोलन में अधिकतम तापमान 29.5, ऊना में 28.2, सुंदरनगर में 27.0, मंडी-बिलासपुर-चंबा में 26.0, कांगड़ा में 25.4, नाहन में 25.0, धर्मशाला में 24.2, भुंतर में 24.1, शिमला में 21.7, मनाली में 18.0, कल्पा में 18.0 और केलांग में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, लाहौल-स्पीति में 130, चंबा में आठ, कुल्लू-कांगड़ा में दो-दो और किन्नौर-शिमला में एक-एक सड़क ठप रही।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
केलांग - 4.6
कुकुमसेरी - 3.9
कल्पा 1.5
मनाली 3.8
भुंतर 5.1
मंडी 6.2
हमीरपुर 7.0
ऊना 7.8
धर्मशाला 8.4
बिलासपुर 9.0
शिमला 10.0