{"_id":"62974bd6b3b7fb65805ec01f","slug":"himachal-weather-update-forecast-for-four-days-in-himachal-rainfall-chances-today-in-isolated-places-temperature-reached-42-degree-celsius-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Weather Update: हिमाचल में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, ऊना में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Weather Update: हिमाचल में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार, ऊना में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा
Wed, 01 Jun 2022 04:53 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 01 Jun 2022 04:53 PM IST
सार
ऊना में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में मौसम साफ रहने की स्थिति में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है और मैदानी कई भागों में लोगों को गर्म हवाओं से जूझना पड़ सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल का मौसम(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 2 से 5 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। ऊना में बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में मौसम साफ रहने की स्थिति में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है और मैदानी कई भागों में लोगों को गर्म हवाओं से जूझना पड़ सकता है। हालांकि आज मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों के लिए अंधड़ चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज सुबह से मौसम साफ बना रहा।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान
ऊना में अधिकतम तापमान 42, धौलाकुंआ 40.8, बिलासपुर 39, बरठीं 38.9, कांगड़ा 36.8, धर्मशाला 35, पालमपुर 31.5, भुतंर 35, सियोबाग 33, सुंदरनगर 36.7, शिमला 26.5, कुफरी 21.9, नारकंडा 21.1, कोटखाई 29 और सोलन में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 17.6, सुंदरनगर 15.9, भुतंर 15.2, कल्पा 8.8, धर्मशाला 18.2, ऊना 20.4, नाहन 24.3, केलांग 6.6, पालमपुर 21.0, सोलन 16.9, मनाली 13.4, कांगड़ा 18.6, मंडी 17.4, बिलासपुर 21.0, हमीरपुर 17.4, चंबा 15.5, डलहौजी 17.3, कुफरी 14.6, कुकुमसेरी 6.4, नारकंडा 11.4, कोटखाई 12.8, रिकांगपिओ 13.3, सियोबाग 14.0 और धौलाकुंआ में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन