फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update flash flood in beas river kullu

Himachal Weather: ब्यास नदी में बाढ़, गांव को खतरा, प्रशासन ने खाली करवाए मकान, लोगों में दहशत

Sun, 31 Jul 2022 04:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/मनाली
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू/मनाली Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 31 Jul 2022 04:48 PM IST
सार

ब्यास नदी में बाढ़ आने से बाहंग गांव को खतरा हो गया है। प्रशासन ने नदी के किनारे बने मकानों और दुकानों को खाली करवा दिया है।

विज्ञापन
himachal weather update flash flood in beas river kullu
ब्यास नदी में बाढ़। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में बारिश कहर बरपा रही है। कुल्लू में ब्यास नदी में बाढ़ आने से बाहंग गांव को खतरा हो गया है। प्रशासन ने नदी के किनारे बने मकानों और दुकानों को खाली करवा दिया है। लोगों में दहशत है। भारी बारिश से मनाली-लेह और ग्रांफू-काजा और उदयपुर -पांगी मार्ग बंद हो गया है। सड़क मार्ग बंद होने से कई वाहन फंस गए हैं। प्रदेश में नदी-नाले उफान पर हैं। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को आवाजाही न करने की चेतावनी दी है। वहीं बारिश से सेब ओर नाशपाती के सीजन पर भी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


30 जुलाई तक सामान्य से दो फीसदी अधिक बरसे बादल
प्रदेश में एक से 30 जुलाई तक सामान्य से दो फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई है। चंबा, लाहौल स्पीति, सिरमौर और ऊना जिला में सामान्य से कम बादल बरसे। कांगड़ा जिला में सामान्य बारिश दर्ज हुई है। शेष जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। 30 दिनों के दौरान प्रदेश में 251.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि में 247.5 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र            अधिकतम    न्यूनतम
ऊना             31.3    23.3
बिलासपुर     31.0    24.5
कांगड़ा            30.0    23.1
हमीरपुर         29.9    23.1
चंबा             29.8    22.6
धर्मशाला        28.5    21.2
सोलन            26.0    20.5
नाहन            24.9    22.5    
केलांग            22.5    13.4    
कल्पा            21.9    14.1    
शिमला            21.0    16.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed