फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: flash Flood devastates apple orchards houses in Kinnaur

Flash Flood in Kinnaur: शलखर के बाद अब लियो के नाले में आई बाढ़, गांव देश-दुनिया से कटा, सेब के बगीचे तबाह, पांच मकान बाढ़ की चपेट में

Tue, 19 Jul 2022 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पूह(किन्नौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पूह(किन्नौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 19 Jul 2022 09:02 PM IST
सार

अचानक 5 बजे के करीब लियो गांव के नजदीक नाले में बाढ़ आने से गांव में अफरातफरी मच गई। बाढ़ आने की सूचना मिलते ही लोग सबसे पहले घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित जगहों की ओर भागे।

विज्ञापन
himachal weather update: flash Flood devastates apple orchards houses in Kinnaur
लियो गांव में आई बाढ़। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला किन्नौर के पूह उपमंडल में बारिश से नदी, नालों का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण यहां बाढ़ आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को शलखर में बाढ़ आने के बाद एक बार फिर से मंगलवार को लियो गांव के नाला में बाढ़ आने से कई सेब के बगीचे और अन्य नकदी फसल पूरी तरह से तबाह हो गई है। 

विज्ञापन


कई लोगों के घरों में मलबा घुस गया है। वहीं, पांच मकान बाढ़ की चपेट में आने की सूचना भी है।  जानकारी के अनुसार अचानक 5 बजे के करीब लियो गांव के नजदीक नाले में बाढ़ आने से गांव में अफरातफरी मच गई। बाढ़ आने की सूचना मिलते ही लोग सबसे पहले घरों से बाहर निकल कर सुरक्षित जगहों की ओर भागे, ताकि बाढ़ से बचा जा सके, लेकिन बाढ़ ने 100 के करीब बागवानों के बगीचों को तबाह कर दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण छेरिंग नेगी ने बताया कि दोपहर के बाद बारिश होने के कारण अचानक बाढ़ आने से गांव का संपर्क देश दुनिया से कट गया है। उन्होंने कहा कि पांच बजे के करीब गांव के पास नाले में बाढ़ आने से ग्रामीणों की सालभर की नकदी फसल और सेब के बगीचे बरबाद हो गए हैं। बगीचों में चारों ओर मलबा ही मलबा दिख रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक जानमाल के किसी प्रकार के नुकसान होने की सूचना नहीं है।


उन्होंने जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द लोगों की मदद की जाए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बाढ़ आने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर रवाना हो गई है ताकि लोगों को समय पर मदद मिल सके।

वहीं आपातकालीन परिचालन केंद्र ने पर्यटकों से अपील की है कि पूह उपमंडल की ओर यात्रा न करें । इन क्षेत्रों में शलखर, लियो, नाको, मालिंग यंगथंग और चांगों  के नदी नालों में जलस्तर बढ़ने से  बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कोई आपातकालीन घटना होने पर आपदा प्रबंधन जिला किन्नौर के 8580819827 और 9459457587 नंबरों पर सहायता के लिए संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed