{"_id":"62669c70db8e4a28780373b9","slug":"himachal-weather-update-due-to-the-activity-of-western-disturbance-rainfall-is-expected-again-from-april-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: दो दिन मौसम साफ, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 28 अप्रैल से फिर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: दो दिन मौसम साफ, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 28 अप्रैल से फिर बारिश के आसार
Mon, 25 Apr 2022 06:36 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Apr 2022 06:36 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दो दिन मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में कई जगह बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
शिमला में गर्मी से बचने के लिए छाते का सहारा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 28 और 29 अप्रैल को मध्य और उच्च पर्वतीय इलाकों में कई जगह बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। मैदानी जिलों में 29 अप्रैल तक मौसम साफ रहने की संभावना है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान दोबारा 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मैदानी जिलों के साथ अब पहाड़ी क्षेत्र भी तपने लगे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
ऊना 39.5 18.4
बिलासपुर 37.0 18.0
कांगड़ा 35.9 17.2
हमीरपुर 35.3 14.4
चंबा 34.2 13.3
सोलन 33.5 14.3
धर्मशाला 33.4 19.2
शिमला 25.5 15.0
मनाली 20.8 9.0
कल्पा 22.3 5.6
केलांग 15.1 3.7