फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: Chances of rain for two days in many parts of state, know forecast till October 10

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में दो दिन बारिश के आसार, जानें 10 अक्तूबर तक का मौसम पूर्वानुमान

Wed, 04 Oct 2023 06:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Oct 2023 06:34 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather update: Chances of rain for two days in many parts of state, know  forecast till October 10
हिमाचल में बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार पूरे प्रदेश में 7 अक्तूबर तक मौसम साफ बना रहने के आसार हैं। वहीं, 8 व 9 अक्तूबर को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ भागों में बारिश की संभावना है। 10 अक्तूबर को सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के शेष हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। उधर, न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन


बाकि हिस्सों से दो दिन में मानसून विदा होने के आसार
राज्य के छह जिलों से कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर में 1 अक्तूबर को मानसून सीजन खत्म हो चुका है, जबकि जिला शिमला के निचले भागों से यह आंशिक रूप से जा चुका है। अब कुल्लू, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, मंडी और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों से इसके दो-तीन दिनों के भीतर विदा होने की संभावना है। पिछले वर्ष भी प्रदेश से 3 अक्तूबर को मानसून विदा हुआ था। इस बार 24 जून को मानसून ने प्रदेश में प्रवेश किया।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 15.2, भुंतर 13.4, कल्पा 6.2, धर्मशाला 16.2, ऊना 15.8, नाहन 20.4, केलांग 4.0, पालमपुर 14.0, सोलन 13.5, मनाली 9.3, कांगड़ा 16.7, मंडी 15.6, बिलासपुर 17.6, चंबा 16.2, डलहौजी 15.8, कुफरी 12.9, नारकंडा 10.4, रिकांगपिओ 10.1, पांवटा साहिब 23.0, सराहन 12.0 और देहरागोपीपुर में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान
बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, बिलासपुर में 33.6, सुंदरनगर में 33.2, भुंतर में 32.5, कांगड़ा में 31.6, चंबा में 31.5, मंडी में 31.4, सोलन में 30.2, धर्मशाला में 29.0, नाहन में 28.9, मनाली-शिमला में 23.2 और केलांग में 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


इस मानसून सीजन में अब तक 12302 घरों को आंशिक नुकसान
इस मानसून सीजन में 24 जून से अब तक 503 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। कुल 519  घायल हुए हैं। इनमें से 199 की सड़क हादसों में मौत हो गई।  राज्य में 2941 घर पूरी तरह ढह गए हैं। 12302 को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त 421 दुकानों व 7247 गोशालाओं को भी नुकसान हुआ है। मानसून सीजन के दौरान अब तक 9711.95 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है। अब तक राज्य में भूस्खलन की 169  और अचानक बाढ़ की 72 घटनाएं सामने आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed