फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal weather update: Chances of rain and snowfall again from February 2

मौसम: हिमाचल प्रदेश में दो फरवरी से फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 29 Jan 2022 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jan 2022 08:43 PM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दो फरवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, शनिवार को प्रदेश भर में धूप खिली रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है

विज्ञापन
himachal weather update: Chances of rain and snowfall again from February 2
शिमला में कुफरी में बर्फ देखने उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में एक फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से दो फरवरी से प्रदेश के मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, शनिवार को प्रदेश भर में धूप खिली रही। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शुक्रवार रात को नाहन के बाद शिमला में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। राजधानी शिमला में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। शहर में सुबह और शाम के समय ठंड में थोड़ी कमी आई है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 22.0, ऊना-सुंदरनगर में 21.4, सोलन-भुंतर में 20.5, हमीरपुर में 20.4, धर्मशाला में 20.2, कांगड़ा में 20.1, चंबा में 19.6, नाहन में 16.7, शिमला में 12.7, डलहौजी में 9.8, कल्पा में 5.4 और केलांग में 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

अभी भी पटरी पर नहीं लौटा जनजीवन

शनिवार शाम तक प्रदेश में 164 सड़कें, 28 बिजली ट्रांसफार्मर और 47 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। लाहौल स्पीति, शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिला के कुछ क्षेत्रों में अभी भी जनजीवन पटरी पर नहीं लौटा है। लाहौल स्पीति जिला में सबसे अधिक 119, चंबा में 14, शिमला में 10, मंडी में 9, कुल्लू में 9, सिरमौर में 2 और किन्नौर में एक सड़क बंद है। चंबा जिला में अभी 12, शिमला में 7, सिरमौर में 6, मंडी में 2 और कुल्लू में एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप है। लाहौल स्पीति जिला में 31 और चंबा में 16 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। 

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

केलांग                - 11.3
कल्पा                 - 5.2
कुफरी                 - 1.6
मनाली                    0.2
धर्मशाला                1.7
बिलासपुर                4.0
हमीरपुर                    4.3
शिमला                    6.6
नाहन                        8.9
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed