फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather Update: हिमाचल में झमाझम बारिश, चंबा में मलबे में दबे वाहन, कई जगह ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

Mon, 20 Jun 2022 08:43 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jun 2022 08:43 PM IST
विज्ञापन
Himachal Weather Update: Cars buried in debris due to heavy rain in Chamba, damage due to hailstorm in Upper Shimla
भारी बारिश से आए मलबे में दबीं कारें। - फोटो : संवाद

प्री मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में सोमवार को बादल झमाझम बरसे। कुल्लू और हमीरपुर, ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि भी हुई। चंबा में मलबे में दो कारें और एक बाइक दब गई। शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी मौसम खराब बना रहने की संभावना जताई है।



भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 जून तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। ट्रैकरों और सैलानियों को संवेदनशील इलाकों में न जाने की हिदायत दी गई है। शिमला में दोपहर करीब डेढ़ बजे बारिश शुरू हुई। शाम पांच बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। शाम छह बजे के बाद शहर में धूप खिल गई। इसके अलावा रंगस, हमीरपुर, कांगू में बारिश और ओलावृष्टि हुई। जिला कुल्लू के बंजार की कोटला चकुरठा पंचायत में भारी ओलावृष्टि हुई। 

Himachal Weather Update: Cars buried in debris due to heavy rain in Chamba, damage due to hailstorm in Upper Shimla
मलबे में दबीं कारें। - फोटो : संवाद

चंबा में जुलाहकड़ी मोहल्ले के साथ लगते हरदासपुरा-चामुंडा मार्ग पर भारी बारिश से बहकर आए मलबे में दो कारें दब गईं, जबकि एक बाइक भी मलबे की चपेट में आ गई। सड़क पर जमा हुए मलबे से यातायात भी प्रभावित हुआ। 

Himachal Weather Update: Cars buried in debris due to heavy rain in Chamba, damage due to hailstorm in Upper Shimla
ऊपरी शिमला में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सोमवार दोपहर को ऊपरी शिमला के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हुई। इसके अलावा जिला कुल्लू के बंजार की कोटला चकुरठा पंचायत में भारी ओलावृष्टि हुई। इससे सेब, नाशपाती और टमाटर को भारी नुकसान पहुंचा है। करीब आधा घंटे तक ओलावृष्टि से किसानों-बागवानों को लाखों का नुकसान हुआ है। रोहतांग दर्रा के साथ बारालाचा, कुंजम दर्रा, सीबी रेंज की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Weather Update: Cars buried in debris due to heavy rain in Chamba, damage due to hailstorm in Upper Shimla
सड़क पर जमा हुआ मलबा। - फोटो : अमर उजाला

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पहाड़ियों सहित मणिमहेश, कुगति, चौबिया, खप्पर, काली छौ में भी बर्फबारी हुई है। जिला सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में भी सोमवार को बारिश हुई। पच्छाद क्षेत्र की कई पंचायतों में बिजली गुल रही। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। 25 जून के बाद ही प्रदेश में मानसून के प्रवेश होने की संभावना है।

विज्ञापन
Himachal Weather Update: Cars buried in debris due to heavy rain in Chamba, damage due to hailstorm in Upper Shimla
सड़क पर जमा मलबा। - फोटो : संवाद

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 14.0, सुंदरनगर 16.4, भुंतर 14.3, कल्पा 5.6, धर्मशाला 16.2, ऊना 21.0, नाहन 20.2, केलांग 4.7, पालमपुर 15.0, सोलन 14.8, मनाली 10.2, कांगड़ा 19.0, मनाली 17.6, बिलासपुर 20.0, हमीरपुर 18.2, चंबा 17.8, डलहौजी 14.2, कुफरी 11.6, नारकंडा 7.8, कोटखाई 11.0, रिकांगपिओ 9.1, धौलाकुंआ 21.9, बरठीं 18.3 और पांवटा साहिब में 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed