फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal weather update avalanche in sach pass chamba

Himachal Weather: साच पास मार्ग पर मरथनालू नाला में गिरा हिमखंड, बाल-बाल बचे आठ मजदूर

Mon, 17 Apr 2023 10:32 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, तीसा/शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, तीसा/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 17 Apr 2023 10:32 AM IST
सार

टनों के हिसाब से नाले में गिरे हिमखंड की जद में आने से कोई भी हताहत तो नहीं हुआ है, लेकिन मजदूरों की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

विज्ञापन
himachal weather update avalanche in sach pass chamba
मरथनालू नाला में गिरा हिमखंड। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को येलो और मंगलवार को भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 अप्रैल भारी बारिश, तूफानी हवाएं चलने आदि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के बागवान ओलावृष्टि से आशंकित हैं। पहले ही प्रदेश के निचले क्षेत्रों में सेब के फलों की कमजोर किलाड़-बैरागढ़ वाया साच पास मार्ग पर मरथनालू नाला में रविवार को एक हिमखंड गिरा। इससे लोनिवि की मशीनरी और आठ मजदूर बाल-बाल बचे।

विज्ञापन


विज्ञापन


किलाड़-बैरागढ़ वाया साच पास मार्ग पर विभागीय मशीनरी नाले में गिरे हिमखंड को हटाते हुए जैसे ही दूसरे छोर पर पहुंची तो हिमखंड को आता देखकर दूसरे छोर पर तैनात कर्मचारियों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। काम कर रहे मजदूरों ने भी बिना वक्त गंवाकर वहां से भाग कर अपनी जानें बचाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टनों के हिसाब से नाले में गिरे हिमखंड की जद में आने से कोई भी हताहत तो नहीं हुआ है, लेकिन मजदूरों की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। रविवार को प्रदेश में न्यूनतम तापमान केलांग में 2.8 डिग्री सेल्सियस और ऊना में अधिकतम 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed