फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Weather update: Alert of heavy rain for four days, instructing tourists not to go near rivers and str

Himachal Weather: हिमाचल में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, पर्यटकों को नदी-नालों के पास न जाने की हिदायत

Tue, 26 Jul 2022 08:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Jul 2022 08:06 PM IST
सार

मंगलवार शाम तक प्रदेश में आठ सड़कें, छह पेयजल योजनाएं और चार बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। 11 मकान और छह गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं।

विज्ञापन
Himachal Weather update: Alert of heavy rain for four days, instructing tourists not to go near rivers and str
शिमला में भारी बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और ऊना में मंगलवार को बादल बरसे। प्रदेश के कुछ अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई, कई जगह बादल ही छाए रहे। मंगलवार शाम तक प्रदेश में आठ सड़कें, छह पेयजल योजनाएं और चार बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहे। 11 मकान और छह गोशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। चौपाल की बमटा ग्राम पंचायत में भारी बारिश से बाढ़ आ गई। ग्रामीणों के सेब के बगीचों में मलबा घुसने से काफी नुकसान भी हुआ है। बुधवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। प्रदेश में लगातार चार दिन 26 से 29 जुलाई तक भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी किया है। 28 और 29 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


लोगों से नदी-नालों के नजदीक नहीं जाने की अपील की गई है। पूरे प्रदेश में 1 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।  कुल्लू जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर पर्यटकों को एहतियात के तौर पर नदी-नालों के पास न जाने की हिदायत दी है। प्रशासन ने ब्यास, सरवरी नदी के अलावा नालों के साथ रहने वाले प्रवासी व आम लोगों को भी खतरे वाली जगहों पर न जाने की हिदायत दी है। प्रशासन ने बारिश के दौरान किसी भी घटना से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन टीम को सतर्क रहने को कहा है।
विज्ञापन


मंगलवार शाम तक कुल्लू में पांच और बिलासपुर-कांगड़ा-मंडी में एक-एक सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। चंबा में चार और बिलासपुर में दो पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। कुल्लू में दो, मंडी-चंबा में एक-एक बिजली ट्रांसफार्मर ठप रहा। शिमला में तीन, बिलासपुर में दो, मंडी-हमीरपुर में एक-एक पक्का मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके अलावा शिमला में तीन और मंडी में एक कच्चा मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है। बिलासपुर में तीन, चंबा-शिमला-ऊना में एक-एक गोशाला भी क्षतिग्रस्त हुई है। बरसात से अभी तक प्रदेश में 45, 005 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितनी बारिश
क्षेत्र                बारिश (मिलीमीटर में)
ऊना                33
शिमला             30
नारकंडा            19
मनाली              14
सोलन                9

कहां कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र                अधिकतम    न्यूनतम
ऊना                 33.0        24.4
बिलासपुर        31.5          24.5
चंबा                31.0         21.9
कांगड़ा            30.3        23.0
धर्मशाला         29.0         20.2
नाहन             28.0         23.8    
सोलन            26.5        19.6
हमीरपुर         25.0         22.5
कल्पा            22.3        14.6    
शिमला           21.8       16.1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed